केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में नौ और हवाई अड्डों केलिए डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के आठ और हवाई अड्डों केलिए इस सुविधा को वर्चुअल माध्यम से शुरुआत की, ये हवाई अड्डे हैं-कोयंबटूर,...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोल्हापुर के वारणानगर में श्रीवारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में श्रीवारणा समूह के संस्थापक विश्वनाथराव कोरे उर्फ तात्यासाहेब कोरे को याद किया और कहाकि उनकी दूरदर्शिता और मेहनत से वारणा घाटी की बंजर भूमि आज हरी-भरी है और यह बहुत ही खुशी की बात हैकि उनके पौत्र विनय विलासराव...
पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने नौ अलग-अलग प्रपत्रों (फॉर्म) को मिलाकर एक एकीकृत फॉर्म शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों केलिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
देश में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड विवाद समाधान योजना शुरू की गई है, इसके अंतर्गत देशभर में सभी 18 अधिकार क्षेत्र वाले पीआर सीसीआईटी क्षेत्रों में डीआरसी का गठन किया गया है। आयकर अधिनियम-1961 (जिसे इसके बाद ‘अधिनियम’ कहा जाएगा) में धारा 245 एमए के अनुसरण में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मुकद्मेबाजी को कम करने और पात्र करदाताओं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2024 में कहा हैकि देश की अर्थव्यवस्था और बाज़ार उत्सव के मूड में हैं। प्रधानमंत्री मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे, जिसमें उन्होंने अपने अनुभवों और बातचीत का जिक्र करते हुए कहाकि फेस्ट में मुंबई...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘लक्षणात्मक रोग’ कहे जाने की निंदा की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में ‘विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान में उपराष्ट्रपति ने छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहाकि मैं आश्चर्यचकित हूं, मैं दुखी हूंकि सर्वोच्च न्यायालय...
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने नई दिल्ली मुख्यालय में अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने ‘नए आपराधिक कानून-नागरिक केंद्रित सुधार’ विषय पर डॉ आनंदस्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान में प्रधानमंत्री...
भारतभर में जल्द ही औद्योगिक स्मार्ट शहरों की एक भव्य श्रृंखला स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम केतहत 28,602 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश केसाथ 12 नए परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दे दी...
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कल नई दिल्ली मुख्यालय पर नियामकों की संयुक्त समिति (जेसीओआर) की बैठक बुलाई, जिसमें जेसीओआर के सदस्यों में आईआरडीएआई, पीएफआरडीए, आरबीआई, सेबी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, ट्राई, दूरसंचार विभाग और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी...
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने भारतीय विमानन अकादमी नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत में सी प्लेन संचालन केलिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहाकि ये दिशा-निर्देश न केवल परिवहन केलिए भारत के विमानन परिदृश्य में सी प्लेन संचालन को एकीकृत करेंगे, बल्कि रोज़गार सृजन और आर्थिक सशक्तीकरण...
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने और उपभोक्ताओं को मैसेजिंग धोखाधड़ी से बचाने केलिए सभी एक्सेस सेवा प्रदाताओं को उपाय सुनिश्चित करने के सख़्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी एक्सेस सेवा प्रदाताओं को 1 सितंबर-24 से ऐसे यूआरएल, एपीके, ओटीटी लिंक या कॉल बैक नंबर वाले संदेश...
भारतीय डाक विभाग ने 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। उत्तर गुजरात क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद के मुख्य डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उत्कृष्ट डाक सेवाओं केलिए डाक कर्मचारियों को सम्मानित किया। उत्तर गुजरात के सभी डाकघरों में तिरंगा झंडा फहराया गया और विभिन्न सरकारी एवं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि विश्वभर में भारत की साख बढ़ी है, दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल गया है, जिस कारण विश्व में भारत के युवाओं केलिए संभावनाओं के द्वार खुले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने अबतक के राजनीतिक जीवन का फाइनल मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है-यानी अब अखंड भारत रहेगा और पाकिस्तान का सफाया। अभी तक ना संघ का उसका कोई बड़ा पदाधिकारी ऐसा बोला है और ना ही मुख्यमंत्री, गृहमंत्री या प्रधानमंत्री पद पर रहते बीजेपी का कोई भी नेता बोला है। देश की जनता यही सुनना चाहती थी और सुनना...
जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी लखनऊ को सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों (एनएससीएसटीआई) केलिए राष्ट्रीय मानकों के असाधारण पालन की मान्यता में क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 'उत्कृष्ट/ अति उत्कृष्ट' रेटिंग दी है। यह रेटिंग सिविल सेवा प्रशिक्षण में उत्कृष्टता की दिशा में अकादमी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।...

मध्य प्रदेश
















