केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर-आईएआरआई पूसा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए देशभर के कृषि विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप धनराशि जारी की। इस पहल केतहत 6000 से अधिक विद्यार्थियों को कुल 21.35 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से दी गई।...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में जेन-जी को संबोधित करते हुए कहा हैकि देश के युवा जितने अधिक सशक्त होंगे, देश उतना ही अधिक सशक्त होगा। नरेंद्र मोदी ने स्नातकों और उनके परिजनों को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहाकि उनकी डिग्रियां मात्र शैक्षणिक सफलता से कहीं...
विश्व के देशों में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्रतिनिधियों के संघ से साझेदारी करके 'एएईआरआई वेरीफाई' की शुरुआत कर दी है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन और प्रथम शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में कहाकि शिक्षा केवल ज्ञान एवं रोज़गार अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र के समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहाकि...
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में 121 छात्रों को बीटेक और एमबीए कार्यक्रमों से संबंधित डिग्रियां प्रदान कीं। विश्वविद्यालय ने पहलीबार मेट्रो रेल प्रबंधन में भी एमबीए की डिग्री प्रदान की है। इस अवसर पर जीएसवी ने देश में परिवहन और अवसंरचना के क्षेत्रमें...
भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में उच्चशिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिक्षा मंत्रालय ने यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना ब्रांच कैंपस स्थापित करने केलिए अनुमोदन पत्र सौंप दिया है। यह एलओए शिक्षा मंत्रालय के उच्चशिक्षा विभाग के सचिव और विश्वविद्यालय...
देश के मीडिया शिक्षा संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में छह एमए और चार पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश केलिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमए और पीजी डिप्लोमा में प्रवेश केवल ई-काउंसलिंग के जरिए होगा, इसके लिए https://iimc.admissions.nic.in/ पर पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 जून 2026 है और पहला आवंटन...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में कहाकि यह देशवासियों विशेष रूपसे सिक्किम के लोगों केलिए गर्व की बात हैकि सिक्किम अब पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि केलिए सिक्किम की सरकार और वहां के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहाकि देश की समावेशी प्रगति...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से आंध्रप्रदेश में गुंटूर जिले के स्कूली छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। गौरतलब हैकि सरकारी स्कूलों के 27 लड़कियों सहित 41 मेधावी छात्रों के इस समूह ने कक्षा 10 की परीक्षाओं में असाधारण रूपसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और इस समय वे दिल्ली के शैक्षिक दौरे...
भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में बीते बुधवार बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में डब्लूआरडीएम विभाग में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शोध कार्यों में मानकों के उपयोग के मूल्यांकन हेतु एक रिसर्च वर्क इवैल्यूएशन कमेटी का गठन किया...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह में कहाकि बीते 70 वर्ष से एम्स दिल्ली चिकित्सा नवाचार केंद्र के रूपमें कार्य कर रहा है, इसने रोगी देखभाल और आधुनिक चिकित्सा के उच्चतम मानक स्थापित किए हैं, साथही यह बेहद किफायती चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।...
केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास के पहले ‘प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ का भारत मंडपम नई दिल्ली में उद्घाटन किया। ‘भारत केलिए आईआईटीएम केसाथ मिलकर निर्माण करना’ विषय केसाथ शिखर सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग-अकादमी-सरकार केबीच सहयोगात्मक ढांचा तैयार करना है, ताकि ऐसी प्रौद्योगिकियों का डिजाइन,...
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) भोपाल में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा दर्शन, राष्ट्रचेतना और सांस्कृतिक मूल्यों पर गहन विचार विमर्श किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ रविंद्र कान्हेरे ने उद्घाटन...
पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा हैकि विश्वस्तरीय समुद्री पेशेवरों की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है और आर्थिक विकास को गति देने में भारत के समुद्री क्षेत्र की परिवर्तनकारी क्षमता उल्लेखनीय है। उन्होंने कहाकि देश के युवाओं केलिए समुद्री क्षेत्रमें अपार अवसर खुलेंगे। इस संबंध में दिल्ली स्कूल...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कलबुर्गी में केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने स्नातकों को बधाई देते हुए उनसे आधुनिकता और वैश्विक दृष्टिकोण को अपनाते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत से जुड़े रहने का आह्वान...

मध्य प्रदेश
















