स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति मुर्मु से स्पेन के विदेश मंत्री की भेंट

'यूरोप और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत'

77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं यूरोपीय संघ के शासनाध्यक्ष

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 21 January 2026 05:40:42 PM

spanish foreign minister meets with president draupadi murmu.

नई दिल्ली। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति ने जोस मैनुअल अलबारेस और उनके साथ भारत आए प्रतिनिधियों का राष्ट्रपति भवन में बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे बातचीत करते हुए कहाकि भारत और स्पेन केबीच संबंध सदियों पुराने हैं, जो व्यापार, संस्कृति और लोकतंत्र एवं बहुलवाद के साझा मूल्यों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहाकि इसवर्ष भारत और स्पेन के राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है, जिसे ‘संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ वर्ष के रूपमें मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि भारत और स्पेन केबीच आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और व्यापार तथा निवेश का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहाकि इंजीनियरिंग, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी सेवाओं और रक्षा अंतरिक्ष क्षेत्रों में स्पेन की क्षमताएं भारत की विकास प्राथमिकताओं को समर्थन देने में सहायक हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त कियाकि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर केबाद दोनों देशों केबीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। द्रौपदी मुर्मु ने जोस मैनुअल अलबारेस से कहाकि बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक होने के नाते भारत और स्पेन को संयुक्तराष्ट्र और जी20 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करना चाहिए, ताकि विश्वभर में शांति, समृद्धि और स्थिरता के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और जोस मैनुअल अलबारेस ने कहाकि वैश्विक शांति और स्थिरता केलिए गंभीर खतरा बने आतंकवाद से निपटने केलिए भारत और स्पेन का एक साझा दृष्टिकोण है। उन्होंने कहाकि आतंकवाद के सभी स्वरूपों से मिलकर लड़ने केलिए हमें अपने संसाधनों और क्षमताओं को मिलाकर एकजुट रूपसे प्रयास करना होगा। द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर यहभी कहाकि यूरोप और यूरोपीय संघ केसाथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और हम अपने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूपमें यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करने केलिए उत्सुक हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]