स्वतंत्र आवाज़
word map

देशवासियों को समर्पित सेवा तीर्थ का उद्घाटन

राष्ट्र प्रथम केलिए हमारी प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतीक-मोदी

प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहलों को मंजूरी दी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 13 February 2026 05:56:44 PM

inauguration of seva teerth dedicated to the countrymen

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की सेवा के अटूट संकल्प और नागरिक देवो भव: की पावन भावना केसाथ आज ‘सेवा तीर्थ’ को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहाकि सेवा तीर्थ कर्तव्य, करुणा और राष्ट्र प्रथम केलिए हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने शुभकामना कीकि सेवा तीर्थ हमेशा कर्तव्य, करुणा और इंडिया फर्स्ट के सिद्धांत केप्रति प्रतिबद्धता का एक चमकता हुआ प्रतीक बना रहे, यह आनेवाली पीढ़ियों को निःस्वार्थ सेवा और जन-जन के कल्याण केलिए समर्पित होकर आगे बढ़ने को प्रेरित करता रहे।
सेवा तीर्थ में स्थानांतरित होने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्णयों की प्रथम श्रृंखला में उन महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जो सेवा भावना को परिलक्षित करते हैं। ये निर्णय समाज के प्रत्येक वर्ग को स्पर्श करते हैं जैसे-किसान, महिलाएं, युवा और वंचित नागरिक। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक केलिए जीवनरक्षक सुरक्षा ‘पीएम राहत योजना’ को मंजूरी दे दी है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तकका कैशलेस उपचार मिलेगा और यह सुनिश्चित होगाकि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए। उन्होंने कहाकि सरकार ने मार्च 2027 की तय समय-सीमा से एकवर्ष से भी अधिक समय पहले 3 करोड़ लखपति दीदियों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे इस पहल के पैमाने और आकांक्षा दोनों को दोगुना कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संपूर्ण एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹2 लाख करोड़ करने की घोषणा की है। उन्होंने भारत के नवाचार इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने केलिए विशेष रूपसे डीप टेक, शुरुआती चरण के विचारों (अर्ली-स्टेज आइडियाज), उन्नत विनिर्माण और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी के क्षेत्रमें ₹10,000 करोड़ के कॉर्पस केसाथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) 2.0 को भी मंजूरी दे दी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]