स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
अमित शाह से मिले नेपाल के नेता

अमित शाह से मिले नेपाल के नेता

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह से कल नई दिल्ली में नेपाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने के नेतृत्व में नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। गृहमंत्री ने चुनावों में आरएसपी की जीत पर रवि लामिछाने को बधाई दी और नई सरकार की सफलता केलिए भारत की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं। दोनों पक्षों ने भारत-नेपाल केबीच विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने केलिए मिलकर काम करने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।