स्वतंत्र आवाज़
word map

'मीराबाई चानू हर भारतीय के लिए प्रेरणा'

भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय-प्रधानमंत्री

राष्ट्रमंडल खेल में दिखाया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 27 July 2026 12:28:42 PM

mirabai chanu's spectacular performance at the commonwealth games

नई दिल्ली। भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने देश का गौरव बढ़ाते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों की ओर से बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय! मीराबाई चानू ने एकबार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेख कियाकि राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीतने और अपने नाम चार राष्ट्रमंडल पदक करने केसाथ मीराबाई चानू हर भारतीय केलिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू को उनके भविष्य के सभी प्रयासों केलिए भी शुभकामनाएं दीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]