स्वतंत्र आवाज़
word map

महाप्रभु जगन्नाथ की देश-प्रदेश ऐतिहासिक रथ यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी भक्तिभाव प्रकट किए

रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने आराध्यों का दर्शनकर अभिभूत हुए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 16 July 2026 04:36:24 PM

jagannath rath yatra in puri

पुरी/ नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में आज महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा केसाथ दिव्य रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। देश-प्रदेशभर में महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक भव्य रथ यात्रा पारंपरिक रूपसे निकाली गई, इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता दिखाई और अपने आराध्यों का दर्शनकर अभिभूत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स के माध्यम से रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभीको हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहाकि रथ यात्रा भारत की शाश्वत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक उत्‍कृष्‍ट अभिव्यक्ति है, साथही यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और नि:स्वार्थ सेवा का भी प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक लेख साझा किया है, जिसमें उन्होंने बचपन की स्मृतियों से लेकर अपने जीवन को आकार देने वाले आध्यात्मिक अनुभवों तक महाप्रभु जगन्नाथ केप्रति अपनी आजीवन भक्ति का वर्णन किया है। नरेंद्र मोदी ने इसपर कहाकि राष्ट्रपति ने रथ यात्रा की भव्यता और आस्था का वर्णन किया है, जो लोगों की सेवा यात्रा में उनका मार्गदर्शन करती रही है। प्रधानमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद की शुभकामना करते हुए संस्कृत में एक सुभाषितम भी साझा किया-‘देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥’ नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त कीकि महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य कृपा देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगी। गौरतलब हैकि पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा दुनिया के सबसे विशाल धार्मिक उत्सवों में से एक है। सदियों पुरानी यह परंपरा आजभी भक्ति और पवित्रता से लाखों भक्तों को अभिभूत कर देती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]