उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने भारतीय इतिहास का पुनर्मूल्यांकन करने और उद्देश्यपूर्ण एवं बेहतर तथ्य आधारित शोध की आवश्यकता बताई। भारत के अतीत के औपनिवेशिक परिप्रेक्ष्य में तथ्यों को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं पर अधिक पुस्तकों केसाथ भारतीय इतिहास...
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने ललित कला गैलरी रवींद्र भवन नई दिल्ली में 'कथा क्रांतिवीरों की' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें अल्लूरी सीतारामराजू पर एक समर्पित पेंटिंग प्रदर्शनी, शहीद दिवस, चंपारण सत्याग्रह और जलियावाला बाग के चित्रों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी...
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अभिलेखागार में 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 79वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी, संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह, महानिदेशक एनएआई चंदन सिन्हा, संस्कृति...
भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शिरोमणी और प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के मातृभूमि की आन, बान और शान की रक्षार्थ 18 जून 1576 को हल्दीघाटी के जनयुद्ध में सभी जाति संप्रदाय के देशभक्तों के साथ बलिदान को नमन करते हुए हल्दीघाटी युद्ध की 443वीं युद्धतिथि पर शहीद स्मारकों पर दीपांजलि स्वरुप श्रद्धांजलि दी गई। दीपांजलि आयोजन...
राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ में रेजीडेंसी जाकर 1857 से 1947 तक भारत देश को आज़ाद कराने लिए हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद वीर जवानों और महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा करते समय शहीद होने वाले सैनिकों, पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों के पराक्रम को अनुकरणीय बताया और देशवासियों की ओर से उन्हें...
राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के 1857 के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बहादुरशाह जफर के जीवन पर आधारित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूपमें भाग लिया। उन्होंने सबसे पहले बहादुरशाह जफर के परपोते प्रिंस मिर्जा फैजुद्दीन बहादुरशाह जफर तृतीय का स्वागत किया तथा बहादुरशाह जफर को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल...
सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वैंकेया नायडू ने आजादी के नायकों की याद में नई दिल्ली में राजपथ पर 'आजादी 70-याद करो कुर्बानी' शीर्षक वाली फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन करते हुए कहा कि भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने पर उत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले 'भारत पर्व' से देशभर के लोगों के बीच एकता और अखंडता को बढ़ावा मिलेगा। वैंकेया नायडू...
हिंदुस्तान में ब्रिटिश शासन में ईस्ट इंडिया कंपनी ने दो आने का यह सिक्का चलाया था। इतिहासविदों के अनुसार तब यह सिक्का खूब चला। इतिहासकार कहते हैं कि वास्तव में हिंदुओं को रिझाने के लिए यह अंग्रेजों की नीति का जीता-जागता उदाहरण है। फर्क इतना है कि उस समय यह सिक्का जोर-शोर से चला और यदि आज देश में इस तरह का सिक्का चला दिया...
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार और नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने महान क्रांतिकारी तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर 200 रूपये का स्मृति सिक्का और दस रूपये का प्रचलन सिक्का जारी किया। संस्कृति मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। भारत की आजादी की पहली लड़ाई के...
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आज जवाहर लाल विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित ‘इतिहास और इतिहासकार’ विषय पर भारतीय इतिहास कांग्रेस के 75वें अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा कि आज इतिहास लेखन और इतिहास शिक्षण की समकालीन प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा...
सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य सोलहवीं सदी के उन राष्ट्रीय महापुरुषों में से एक थे, जिनकी वीरता ने विदेशी आक्रांताओं और मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे, मात्र 29 दिनों के शासनकाल में उन्होंने हिंदवी स्वराज के लिए अनेक कदम उठाए। सम्राट हेमचंद्र ने चौबीस युद्ध लड़े और बाईस युद्धों में सफ़ल रहे। दिल्ली में कल शाम हुए एक...
सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य भारतीय इतिहास के उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्होंने इतिहास की धारा मोड़कर रख दी। वे पृथ्वीराज चौहान (1179-1192) के बाद इस्लामी शासनकाल के मध्य दिल्ली के संभवतः एकमात्र हिंदू सम्राट, जो विद्युत की भांति चमके और दैदीप्यमान हुए। उन्होंने अलवर (राजस्थान) जिले के मछेरी गांव में जन्म लेकर एक व्यापारी,...
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आज 'वर्तमान और भविष्य के लिए पारंपरिक संस्कृति की प्रासंगिकता' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हामिद अंसारी ने कहा कि हम अपनी परंपरा से ज्ञानार्जित करते हैं, विद्वानों ने विभिन्न कालावधि के दौरान कठिन श्रम...
केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने हुमायूं के मकबरे का जीर्णोद्धार पूरा होने पर कहा है कि हमारी विरासत विशेषकर स्मारक लोगों के लिए बोझ नहीं हैं, अभिनव उपायों के माध्यम से यह आस-पास रह रहे लोगों के लिए आजीविका के रूप हैं। उन्होंने कहा कि हम विरासत के जीर्णोद्धार में स्थानीय समुदाय के भागीदार बनने का...
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ सर्किल, लखनऊ ने हाल ही में ऐतिहासिक झांसी किले में उसकी 400वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ‘कौमी एकता का प्रतीक:झांसी दुर्ग’ पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच इसमें मुख्य अतिथि थीं। समारोह में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री...

मध्य प्रदेश
















