राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज चेन्नई में एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के रजत जयंती समारोहों में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय कृषि और सामाजिक इतिहास के क्षेत्र में वर्ष 2013 एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को पारित किया गया और इस संबंध में...
राजस्थान के पहाड़ी किलों को विश्व विरासत सूची में शामिल करने की यूनिस्को की विश्व विरासत समिति ने मंजूरी दे दी है। यूनेस्को की विश्व विरासत समिति ने अपने 37वें सत्र में राजस्थान के 60 पहाड़ी किलों के नाम भी विश्व विरासत सूची में दर्ज करने की मंजूरी दी है। राजस्थान के ये 6 किले हैं-चित्तौड़गढ़ किला चित्तौड़गढ़ एएसआई, कुंभलगढ़...
भारत में पारंपरिक औषधियों का इतिहास 5000 वर्ष पुराना है। स्वास्थ्य, विकृतियों और प्राकृतिक पद्धतियों की सबसे पहली प्रलेखित जानकारी वैदिक साहित्य में मिलती है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए औषधीय पौधों के उपयोग की परंपरा शताब्दियों पहले विकसित की गई थी, जिसका इस्तेमाल अब परंपरागत चिकित्सा उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में हो रहा है। ये बातें...
क्रांति की शक्ति सिर्फ पुरुषों को ही आकृष्ट नहीं करती है, बल्कि महिलाओं को भी वैसे ही आकृष्ट करती आ रही है, इसीलिए हर युग के इतिहास में महिलाओं की शौर्य गाथाओं का प्रमुखता से वर्णन मिलता है। भारत में सदैव नारी को आदर और श्रद्धा की देवी माना गया है। अवसर आया तो इसी नारी ने चंडी का भी रूप धरा और अपनी अदम्य शक्ति का लोहा मनवाया।...
चंदौली में स्वतंत्रता संग्राम के आखिरी दौर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्नान पर 16 अगस्त 1942 को महाईच परगना के आन्दोलनकारियों ने जो कुछ किया वह कामयाबी और बलिदान के नजरिये से संयुक्त प्रान्त (उत्तर प्रदेश) और भारत के ऐसे कई बड़े मामलों में से एक था, लेकिन इस कांड की उतनी चर्चा नहीं हो पाई जितनी होनी चाहिए...
संत कंवर राम त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, जीवन के मर्म को जानने वाले ऋषि, दया के सागर, दीन दुखियों, यतीमों और विकलांगों के मसीहा थे। जहां उनके मुख मण्डल पर किसी ऋषि सा तेज झलकता था वहीं उनके नेत्रों से नूर बरसता था। मानव सेवा ही उनका मुख्य ध्येय था। उनके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने मानव के संस्कारो में कल्याण, सर्व...

मध्य प्रदेश
















