प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के काम में तेजी आई है। नवंबर 2013 में प्रधानमंत्री घोषणा के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे परियोजना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर हाथ में लिया गया है। अभी तक केंद्र सरकार ने कोई भी एक्सप्रेसवे नहीं बनाया है और दिल्ली-ज...
भारतीय इस्पात उद्योग को आस्ट्रेलिया प्राथमिकता के आधार पर कुकिंग कोल की आपूर्ति कर सकता है। आस्ट्रेलिया यात्रा पर आए भारत के इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने ब्रिसबेन में आस्ट्रेलिया के उद्योग और संसाधन मंत्री इयान मैकफारलेन से मुलाकात की। बेनी वर्मा के साथ एक शिष्टमंडल भी यहां आया है। दोनों देशों के बीच खनन और...
रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में रेल मंत्रालय के अधीन सात सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठानों से वर्ष 2012-13 के लिए 505.31 करोड़ रुपये का लाभांश चेक प्राप्त किया। वर्ष 2011-12 में इन सातों प्रतिष्ठानों ने 405.78 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। इस तरह वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद रेलवे के...
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कल सच्चर समिति की सिफारिश के अनुरूप स्थापित राष्ट्रीय वक्फ़ विकास निगम लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे। यूपीए और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। यह निगम अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत एक नया केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम होगा। वक्फ़ निगम सामुदायिक कल्याण के लिए और विशेष ...
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एनसीसी रैली में कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के युवा और उत्साही सदस्यों ने जो प्रभावशाली प्रदर्शन किया और गणतंत्र दिवस पर जो शानदार मार्च किया, उसमें सभी देखने वालों को अनुशासन, जोश और उनकी ऊर्जा ने प्रेरणा दी है। एनसीसी कैडेट नेतृत्व, कर्तव्य, साहस और सेवा के प्रतीक हैं, एनसीसी कैडेटों...
स्कूलों के छात्रों के लिए आयोजित 48वीं युवा संसद प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार 31 जनवरी को एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह संसद सौध पुस्तकालय के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगा। संसदीय कार्य मंत्री और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री राजीव शुक्ला समारोह की अध्यक्षता करेंगे और विजेता छात्रों और स्कूलों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। ...
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी ने आज सुप्रसिद्ध लेखिका (अंग्रेजी) नयनतारा सहगल से उनके राजपुर रोड देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। राज्यपाल ने हाल में हुए उनके पुत्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी तथा उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। ज्ञातव्य है कि कुलीन एवं प्रबुद्ध घराने से ताल्लुक रखने...
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के 15 सदस्यों के एक अध्ययन दल ने कल राजभवन पहुंचकर राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी से शिष्टाचार भेंट की। यह अध्ययन दल अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 31 जनवरी तक उत्तराखंड के सामाजिक-राजनैतिक (सोसियो-पॉलीटिकल) अध्ययन के लिए आया हुआ है। इस अध्ययन दल के सदस्य पौड़ी तथा देहरादून...
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रंगा-रंग कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकारों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मुख तांदी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी राष्ट्रपति ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में संपूर्ण देश से आये कलाकारों में से राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक...
नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह ने भारत में एयरबस ए-380 की उड़ानों पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। अब ए-380 की उड़ानें भारत में उन हवाई अड्डों तक जा सकेंगी, जहां उनकी देखरेख की पूरी व्यवस्था है। इस समय दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलौर के केवल 4 हवाई अड्डों पर ए-380 एयरबस के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं हैं।...
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा में ध्वजारोहण किया। उन्होंने विधानसभा अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हमें गणतंत्र व लोकतंत्र को बचाए रखना होगा तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा...
भारत के 65वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में कल ऐतिहासिक राजपथ पर भव्य परेड में भारत का सजीव मानचित्र दिखाई दिया। परेड में मुख्यरूप से भारत की सैन्य शक्ति देखने को मिली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजपथ पर झंडारोहण और वीरगति को प्राप्त एक जवान के पिता को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान करने के साथ समारोह शुरू हुआ।...
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि पिछले महीने जापान के महाराजा और महारानी की भारत यात्रा के साथ प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से भारत की रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जापान भारत की लुक ईस्ट नीति का केंद्र है, वह...
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 368 कर्मियों को वीरता पुरस्कार और अन्य अलंकरणों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों और अलंकरणों में तीन कीर्ति चक्र, 10 शौर्य चक्र, एक बार सेना पदक (वीरता), 48 सेना पदक (वीरता), दो नाओ सेना पदक (वीरता), एक बार से वायु सेना पदक (वीरता), 14 वायु सेना पदक, 28 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल, सात बार से अति विशिष्ट सेवा मेडल, 45...
गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष 766 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। चार पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है, जबकि 44 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्टता के लिए 94 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का...

मध्य प्रदेश
















