सेना की अंतर-कमान फुटबॉल प्रतियोगिता 2017-18 के फाइनल मुकाबले में मध्य कमान टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्वी कमान टीम को हराकर प्रतियोगिता में जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता की विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मध्य कमान मुख्यालय में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विजेता दल के पांच सदस्यों को उनके...
आइएनएस विराट के बाद भारतीय नौसेना लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान टीयू 142 एम को भी राष्ट्र के प्रति इसकी 29 वर्ष की अनुकरणीय और प्रतिबद्ध सेवा के बाद इसे अवकाश प्रदान करने की तैयारी कर रही है। विमान को औपचारिक रूप से 29 मार्च को तमिलनाडु में अराक्कोणम स्थित भारत के प्रमुख नौसेना वायु केंद्र आईएनएस राजाली पर आयोजित एक विशेष...
भारतीय विदेश मंत्रालय के तहत संयुक्तराष्ट्र शांति स्थापना केंद्र दिल्ली में सीनियर मिशन लीडर्स कोर्स चला रहा है। यह कोर्स 20 मार्च को शुरू हुआ था, जो 30 मार्च 2017 तक चलेगा। सीनियर मिशन लीडर्स कोर्स, संयुक्तराष्ट्र प्रणाली में सर्वोच्च मान्यता प्राप्त कोर्स है, जिसकी शुरूआत 2005 में हुई थी। इस कोर्स का उद्देश्य प्रभावी...
सेना की सूर्या कमान के पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सूर्य किरण-11 का कल शुभारंभ हुआ, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस चौदह दिवसीय युद्धाभ्यास में नेपाली सेना की ओर से दुर्गाबक्ष बटालियन की सैन्य टुकड़ी शामिल है, जबकि भारतीय सेना की ओर से पंजाब रेजिमेंट की एकता शक्ति बटालियन...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वायुसेना स्टेशन तांबरम तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के 125 हैलिकॉप्टर स्क्वाड्रन को ‘स्टेंडर्ड’ और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्थान को ‘कलर्स’ प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के 125 हैलिकॉप्टर स्क्वाड्रन और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्थान को बधाई दी और कहा कि...
सेना की लखनऊ छावनी में मध्य कमान मुख्यालय पर छावनी परिषद के मुद्दों पर एक दिवसीय सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी ने की। जनरल बलवंत सिंह नेगी ने छावनी परिषद अध्यक्षों एवं छावनी परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से छावनी परिषदों की सुख-सुविधाओं को उच्चस्तर का...
लेफ्टिनेंट जनरल सरत चंद ने उपसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अमर जवान ज्योति इंडिया गेट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के पीआरओ कर्नल रोहन आनंद एसएम ने बताया कि उपसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले जनरल ऑफिसर सरत चंद दक्षिण-पश्चिम कमांड की कमान संभाल रहे थे। जनरल ऑफिसर सरत चंद को गढ़वाल राइफल्स...
थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने अपने चार दशकों से अधिक समय के शानदार कैरियर के बाद साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में अपनी कमान जनरल विपिन रावत को सौंपी। जनरल विपिन रावत ने 27वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है। जनरल विपिन रावत 1 सितंबर 2016 से भारतीय सेना के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त थे। कई उपलब्धियों के बीच...
भारत और सिंगापुर के बीच जारी द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'सिम्बैक्स-16 के एक अंग के तौर पर सिंगापुर नौसेना का युद्धपोत आरएसएस दुर्जेय पूर्वी नौसेना कमान की पांच दिवसीय यात्रा पर कल विशाखापत्तनम पहुंचा। सिंगापुर नौसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल खू अईक लियांग एल्बर्ट की कमान में आरएसएस दुर्जेय छह बहु-भूमिका वाली गोपनीय फ्रिगेट...
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा आज से 29 अक्टूबर तक सरकारी यात्रा पर रूस के दौरे पर हैं। रूसी एयरोस्पेस सेना के कमांडर के निमंत्रण पर वायुसेना प्रमुख यह दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। वर्तमान में सहयोग के क्षेत्रों में सैन्य और तकनीकी सहयोग...
तेज गति से हमला करने वाले जहाज आईएनएस तिहायु को कल भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान में शामिल कर लिया गया। नौसेना की उत्तरी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने विशाखापट्टनम के नौसेना पोतगाह में एक औपचारिक समारोह में इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया। आईएनएस तिहायु विशाखापट्टनम में तैनात रहेगा और इसका प्रयोग पूर्वी...
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने तटरक्षक मुख्यालय में तटरक्षक कमांडरों के 35वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। रक्षामंत्री ने न केवल परिसंपत्तियों की तैनाती के द्वारा समुद्री और तटीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के प्रयासों की सराहना की, बल्कि तटीय सुरक्षा नेटवर्क चरण-1 के प्रभावी उपयोग की भी बहुत प्रशंसा की। उन्होंने...
भारत की पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ सफलतम और ऐतिहासिक सैनिक कार्रवाई का जहां अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन जैसे विश्व समुदाय के देशों ने लोहा माना है, वहीं पाकिस्तान बुरी तरह से पस्त और बौखला गया है। भारत पर परमाणु हमले की रोज-रोज धमकी देने वाले, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ और भारतीय ठिकानों पर छद्म...
भारतीय सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने एक प्रेस वक्तव्य में चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों की घुसपैठ लगातार जारी है, जो क्रमश: पुंछ और उरी में 11 और 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमलों के रूप में परिलक्षित हुई है। डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय सेना ने इस वर्ष नियंत्रण...
उत्तराखंड के चौबत्तिया में भारत-अमरीका सैन्य युद्ध अभ्यास 2016 पूरा हो गया है। यह अभ्यास दो सप्ताह तक चला, जिसमें भारतीय सेना की एक इंफेंट्री बटालियन और अमेरिकी सेना की 20वीं इंफेंट्री रेजीमेंट की 5वीं बटालियन ने हिस्सा लिया। यह सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ श्रृंखला का 12वां अभ्यास था, इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में अमेरिकी...

मध्य प्रदेश
















