केन्या में भारतीय नौसेना का जहाज तलवार ले रहा है हिस्सा
समुद्री अभ्यास में बेहतरीन तौर-तरीके किए जाएंगे साझास्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Friday 30 July 2021 01:18:46 PM
नैरोबी। भारतीय नौसेना का जहाज तलवार बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस 2021 में हिस्सा ले रहा है। यह अभ्यास केन्या में छह अगस्त 2021 तक चलेगा। बंदरगाह पर होने वाला अभ्यास मोमबासा में 26-28 जुलाई तक किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना के मैरीन कमांडोज़ मार्कोस ने केन्या, जिबूती, मोजाम्बीक, कैमरून और जियॉर्जिया के तटरक्षक दल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। मार्कोस ने विजिट, बोर्ड, सर्च और सीज़र यानी पहुंचना, चढ़ना, तलाशना, जब्त करना ऑपरेशन का प्रशिक्षण दिया। इस अभ्यास में विदेशी नौसैनिकों ने हिस्सा लिया, यह अभ्यास मोमबासा के बंडारी मैरीटाइम अकादमी में किया गया।
कटलैस एक्सप्रेस अभ्यास को इस तरह तैयार किया गया है, जिसके जरिए क्षेत्रीय सहयोग, समुद्री सीमा संबंधी जागरुकता पैदा होगी तथा अमेरिका, पूर्वी अफ्रीका तथा पश्चिमी हिंद महासागर के बीच क्षमता बढ़ाने केलिए बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा किया जाएगा। इसका मकसद पश्चिमी हिंद महासागर में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटना है।