स्वतंत्र आवाज़
word map

विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा

परमवीर चक्र से सम्मानित वीर योद्धाओं के स्मृति चित्र प्रदर्शित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया परमवीर दीर्घा का उद्घाटन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 16 December 2025 04:52:47 PM

param vir chakra gallery at rashtrapati bhavan on vijay diwas

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया। गैलरी में परमवीर चक्र से सम्मानित सभी 21 वीर योद्धाओं के चित्र प्रदर्शित हैं। गैलरी का उद्देश्य आगंतुकों को भारत के उन राष्ट्रीय नायकों के बारेमें जानकारी प्रदान करना है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अदम्य संकल्प और साहस का प्रदर्शन किया। यह उन वीर योद्धाओं की स्मृति को सम्मान देने की एक पहल है, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।
राष्ट्रपति भवन में जिन गलियारों में यह परमवीर दीर्घा बनाई गई है, वहां पहले ब्रिटिश सहायक अधिकारियों के चित्र लगे होते थे। भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्र प्रदर्शित करने की यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और शाश्वत परंपराओं को गर्व से अपनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो युद्ध के दौरान असाधारण वीरता, साहस और आत्मबलिदान केलिए प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय सेनाओं के प्रमुख और सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]