स्वतंत्र आवाज़
word map

कुनो में चीता ज्वाला ने जन्मे पांच शावक

भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और बड़ी सफलता

प्रोजेक्ट चीता के लिए अत्यंत गर्व का क्षण-भूपेंद्र यादव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 9 March 2026 04:24:29 PM

cheetah jwala gives birth to five cubs in kuno

भोपाल। नामीबिया से आई चीता ज्वाला ने मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है। चीता ज्वाला तीसरी बार मां बनी है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। वनमंत्री ने कहाकि इस जन्म केसाथ भारत में जन्मे स्वस्थ चीता शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है और भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।
वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ केलिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया और कहाकि यह उपलब्धि पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों के समर्पित प्रयासों, कौशल और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो लगातार जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने यहभी बतायाकि इन शावकों के आगमन केसाथ भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। इसे वन्यजीव संरक्षण केलिए एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी क्षण बताते हुए वन मंत्री ने आशा व्यक्त कीकि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ होकर आगे बढ़ेंगे और भारत की चीता गाथा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
हाल हीमें दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी और उसने चार शावकों को जन्म दिया। इसके अलावा 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से आए नौ चीतों-6 मादा और 3 नर को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बने क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा गया था। ये चीते वर्तमान में बड़े वन क्षेत्रमें क्रमिक रूपसे छोड़े जाने से पहले अनुकूलन और स्वास्थ्य निगरानी के चरण से गुजर रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]