स्वतंत्र आवाज़
word map

मोदी की नेपाल के नए नेतृत्व को बधाई!

नेपाल में जेनजी का बालेंद्र शाह सरकार को बड़ा समर्थन

नेपाल की नई सरकार के प्रति भारत सरकार का विश्वास

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 10 March 2026 06:25:33 PM

narendra modi congratulates the new leadership of nepal! (file photo)

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्‍यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्‍ठ नेता बालेंद्र शाह को चुनाव में उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी है। उनसे टेलीफोन पर बातचीत में नरेंद्र मोदी ने नई सरकार केलिए भी उनसे अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा व्यक्त कीकि पारस्परिक समृद्धि, प्रगति तथा दोनों देशों के लोगों की भलाई केलिए साथ मिलकर कार्य करेंगे। नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल संबंधों के भविष्य केप्रति विश्वास व्यक्त किया और कहाकि साझा प्रयासों से आनेवाले वर्षों में दोनों देशों केबीच साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
गौरतलब हैकि नेपाल में राजशाही केबाद वहां के नागरिकों ने संवैधानिक लोकतांत्रिक और धर्मर्निपेक्ष सरकार स्वीकार की, जो समयपूर्व ही शासनकर्ताओं के भ्रष्टाचार और अराजकता की भेंट चढ़ गई। एक अंतराल केबाद नेपाल के युवाओं ने इसे संघर्षपूर्वक उखाड़ फेंका। इसके बाद पांच मार्च को आम चुनाव रखे गए, जिसमें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्‍यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्‍ठ नेता बालेंद्र शाह ने प्रचंड जीत दर्ज की है। नेपाल में इसे जेनजी यानी युवाओं का भरपूर समर्थन हासिल हुआ है, जो काफी समय से नेपाल में सत्तारूढ़ राजनेताओं के कारण अपने को पूरी तरह से त्रस्त मान रहा था। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के रबी लामिछाने नेपाल प्रतिनिधि सभा के सदस्य, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष, पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे हैं, वहीं बालेंद्र शाह रैपर, स्ट्रक्चरल इंजीनियर और काठमांडू मेट्रोपॉलिटन के मेयर रहे हैं। चीन जैसे देश की कठपुतली बने नेपाल ने अपने पड़ोसी देशों के साथ भी नकारात्मक व्यवहार किया हुआ था, जिसका परिणाम यह हुआकि वहां सरकारें अस्थिर रहीं। माना जा रहा हैकि अब नेपाल में लोकतंत्र फले फूलेगा और नई सरकार के भारत से बहुत अच्छे संबंध होंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]