स्वतंत्र आवाज़
word map

पोलो भारत का विरासत खेल-रक्षामंत्री

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों ने भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई

रक्षामंत्री ने दिल्ली में देखा पोलो कप का फाइनल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 16 March 2026 04:15:06 PM

polo cup final in delhi

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि सरकार ने विभिन्न खेल पहलों से देश के भीतर एक ऐसी खेल संस्कृति विकसित की है, जहां एथलीटों एवं युवाओं केपास अवसरों, संसाधनों और सम्मान की कोई कमी नहीं है। रक्षामंत्री ने नई दिल्ली में आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप का फाइनल देखते हुए यह बात कही। रक्षामंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर भारत की प्रतिष्ठा को और ऊंचा उठाने एवं देश की खेल अर्थव्यवस्था केलिए खेल क्षेत्रमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त कियाकि यदि सरकार निजी क्षेत्र और विभिन्न सामाजिक समूह मिलकर कार्य करें तो निकट भविष्य में भारत खेलों विशेष रूपसे पोलो के क्षेत्रमें अपनी एक सुदृढ़ वैश्विक पहचान बनाएगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि पोलो राष्ट्र की हजारों साल पुरानी खेल परंपराओं में गहराई से रचा-बसा है और इसे सही मायने में भारत का 'विरासत खेल' घोषित किया जा सकता है। उन्होंने पोलो में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने और इसकी समृद्ध विरासत को संजोने में भारतीय सेना के महत्वपूर्ण योगदान कोभी रेखांकित किया। उन्होंने कहाकि भारतीय पोलो संघ केसाथ मिलकर भारतीय सेना ने इस विरासत को जीवंत और प्रासंगिक बनाए रखने में एक केंद्रीय भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जतायाकि आपसी सहयोग से हम पोलो केसाथ-साथ भारत के दूसरे खेलों केलिए भी एक सकारात्मक संस्कृति विकसित करेंगे, जिससे युवा प्रतिभाएं आगे आ सकेंगी और देश को गौरवांवित करेंगी। राजनाथ सिंह ने पोलो का वर्णन करते हुए कहाकि यह न केवल शक्ति और गति का खेल है, बल्कि लय, रणनीति, समन्वय, अनुशासन और साहस का एक अनूठा संगम है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम पहलों केसाथ खेल बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास ने युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करके आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहाकि 'राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम' और 'खेलो भारत नीति' प्रतिभाशाली खिलाड़ियों केलिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि ये उपाय खेल संगठनों के भीतर अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देंगे, इससे खिलाड़ियों को एक निष्पक्ष और सहायक परिवेश मिल सकेगा। रक्षामंत्री ने कहाकि जिस प्रकार निजी भागीदारी ने औद्योगीकरण, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रमें नई ऊर्जा और गति का संचार किया है, उसी प्रकार निजी क्षेत्र और उद्योगजगत के हितधारक एक पेशेवर दृष्टिकोण, दीर्घकालिक विजन और एक स्थायी सहायता प्रणाली के विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहाकि इससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट कोचिंग, विश्वस्तरीय सुविधाओं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के अवसरों तक पहुंच प्राप्त होगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]