भारतीय स्वदेशी डिजाइन विकास और निर्माण पर फोकस
रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच अनुबंधस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 31 March 2026 06:15:19 PM
नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया केतहत रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना केलिए लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत वाली दो माउंटेन रडार, संबंधित उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद केलिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड केसाथ एक महत्वपूर्ण पूंजी अधिग्रहण अनुबंध किया है। बाय (भारतीय स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण) श्रेणी केतहत इस अनुबंध पर आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
ये माउंटेन रडार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास प्रतिष्ठान ने स्वदेशी रूपसे डिजाइन और विकसित किए हैं। इनका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगा। इन रडारों की स्थापना और चालू होने से देश की हवाई रक्षा क्षमताएं और ज्यादा मजबूत होंगी और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी। इस खरीद से विदेशी उपकरणों पर भारत की निर्भरता भी कम हो जाएगी।