स्वतंत्र आवाज़
word map

मुंबई में सार्वभौमिक पारसी पंजीकरण अभियान

विशेष सुविधा शिविर में लोगों ने उत्साहजनक भागीदारी दिखाई

पारसी जनसांख्यिकीय विरासत का संरक्षण सरकार की योजना!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 4 April 2026 02:52:30 PM

universal parsi registration campaign in mumbai

मुंबई। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से बॉम्बे पारसी पंचायत के सहयोग से मुंबई में सार्वभौमिक पारसी पंजीकरण अभियान के विशेष सुविधा शिविर में आज लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई। शिविर में जियो पारसी पोर्टल पर लगभग 300 नए पंजीकरण पूरे हुए, जो समुदाय के भीतर पहुंच को मजबूत करने की दिशामें एक महत्वपूर्ण कदम है। ज्ञातव्य हैकि जियो पारसी भारत सरकार की एक प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसका उद्देश्य पारसी समुदाय की घटती संख्या पर रोक लगाना है। वर्ष 2013-14 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य सुनियोजित समाधानों और वैज्ञानिक सहायता से पारसी आबादी को स्थिर करना और बढ़ाना है।
जियो पारसी योजना में कई प्रावधान हैं जैसे-प्रजनन उपचार और गर्भावस्था संबंधी देखभाल केलिए चिकित्सा सहायता, सामुदायिक स्वास्थ्य सहायता में बच्चों की देखभाल और आश्रित बुजुर्गों की देखभाल केलिए वित्तीय सहायता, परामर्श, जागरुकता अभियान और आउटरीच कार्यक्रमों जैसी उपयुक्त पहलें। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्यामा प्रसाद रॉय ने इस अवसर पर पारसी समुदाय को सरकार की ओरसे उनके कल्याण केप्रति निरंतर प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को आगे आकर योजना का लाभ उठाने केलिए प्रोत्साहित किया और पंजीकृत सदस्यों से इसके कार्यांवयन को और मजबूत बनाने केलिए अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया। शिविर का संचालन इस योजना केप्रति बढ़ती जागरुकता और विश्वास को दर्शाता है एवं पारसी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय विरासत को संरक्षित करने केलिए सरकार के संकल्प को मजबूत करता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]