स्वतंत्र आवाज़
word map

डाक पर राष्ट्रीय एकता व लोकतंत्र का उत्सव!

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंबेडकर जयंती पर जारी किए पोस्ट कार्ड

डाक विभाग और पीएम संग्रहालय की संयुक्त डाक टिकट प्रदर्शनी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 15 April 2026 01:57:52 PM

jyotiraditya scindia releases picture postcards on ambedkar jayanti.

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय संयुक्त रूपसे 14 से 17 अप्रैल 2026 तक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव’ शीर्षक से एक डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका उद्घाटन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित की वस्तुओं का बड़ी रूचि केसाथ अवलोकन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित डाक टिकट संग्राहकों, डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और डिजाइनरों से बातचीत की और भारत की समृद्ध डाक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि यह प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और डाक परंपराओं को दर्शाने वाले डाक टिकटों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करती है, इसमें देश के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित विषयगत विवरण हैं, जो आगंतुकों को आकर्षक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करते हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाकि यह दिन डाक विभाग केलिए एक मील का पत्‍थर है। उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय की टीम को उनके सहयोग और समर्थन केलिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। स्वतंत्रता के युग से अमृतकाल और शताब्दीकाल तक भारत की यात्रा पर उन्होंने दोहरायाकि डाक विभाग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा, जैसाकि उसने इतिहास में हमेशा किया है। उन्होंने कहाकि डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय देशभर में डाक टिकट प्रदर्शनियों के आयोजन केलिए अपनी साझेदारी को सुदृढ़ करेंगे, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय के चौथे स्थापना दिवस को चिन्हित करते हुए 14 अप्रैल 2026 को डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती और भारत के संविधान के उपलक्ष्य में पिक्चर पोस्ट कार्ड के तीन अलग-अलग सेट जारी किए गए।
डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय केबीच भारत की सांस्कृतिक और डाक विरासत को प्रदर्शनियों, जागरुकता कार्यक्रमों और संयुक्त ब्रांड के डाक टिकट उत्पादों से बढ़ावा देने में सहयोग को मजबूत करने केलिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी संग्रहालय में एक समर्पित इंडिया पोस्ट काउंटर स्थापित करने की संभावना पर भी विचार करेगी। यह आयोजन सांस्कृतिक संस्थानों और डाक विरासत केबीच समन्‍वय को सुदृढ़ करने की दिशामें एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री संग्रहालय के अपने दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रदर्शनी का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन, नेतृत्व और प्रमुख पहलों को उजागर करने वाले प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]