स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत कतर केबीच यूपीआई कॉरिडोर 'पोसट्रांसफर'

कतर डाक केंद्रों से भारत में यूपीआई सक्षम खातों में रकम भेजना सुगम

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर कतर भारत धन प्रेषण सेवा का शुभारंभ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 18 August 2026 04:22:18 PM

'postransfer' remittance service launched in qatar

दोहा/ नई दिल्ली। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर कतर में यूपीआई से संचालित पोसट्रांसफर पर आधारित कतर-भारत धन प्रेषण सेवा शुरू की गई है। गौरतलब हैकि भारतीय डाक विभाग विश्व के देशों में भी डाक ऑपरेटरों केसाथ काम कर रहा है, ताकि यूपीआई कॉरिडोर से संचालित अतिरिक्त पोसट्रांसफर को चालू किया जा सके और प्रवासी भारतीयों केलिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संपर्क और मजबूत हो सके। इससे कतर में ग्राहकों को कतर डाक केंद्रों के जरिए भारत में यूपीआई-सक्षम बैंक खातों में सीधे रकम भेजना संभव हो गया है। इस सेवा को कतर पोस्ट, इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है। यह सेवा सीमापार धन भेजने केलिए कुशल और सुविधाजनक माध्यम प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच को देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे केसाथ जोड़ती है।
कतर में भारतीय दूतावास में कार्यवाहक राजदूत संदीप कुमार ने दोहा के लुलु मॉल में कतर डाक केंद्र पर हितधारकों केसाथ बातचीत की और भारत कतर केबीच डिजिटल वित्तीय संपर्क और द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करने में इस पहल के महत्व पर बल दिया गया। उन्होंने बतायाकि उपभोक्ता सेवा के अंतर्गत आवश्यक ग्राहक पहचान विवरण केसाथ भारत में प्राप्तकर्ता की यूपीआई आईडी प्रदान करके कतर डाक केंद्र से धनराशि भेज सकते हैं। इसके लिए प्राप्तकर्ता को उपयोग किए जारहे यूपीआई ऐप से विदेश से आने वाली रकम को प्राप्त करने की सुविधा को सक्रिय करना आवश्यक है। एकबार सक्रिय होने केबाद भेजी गई धनराशि लाभार्थी के यूपीआई-सक्षम बैंक खाते में तत्काल जमा हो जाती है। संदीप कुमार ने बतायाकि सेवा के अंतर्गत 10 कतरी रियाल (क्यूएआर) से 4,000 कतरी रियाल (क्यूएआर) तककी धनराशि केलिए लेनदेन शुरू किया जा सकताहै, जो अधिकतम 1 लाख रुपये प्रति लेनदेन के समतुल्य है। इसपर प्रति लेनदेन 15 कतरी रियाल (क्यूएआर) का निश्चित सेवा शुल्क लागू होता है।
यूपीआई संचालित पोसट्रांसफर अंतर्राष्ट्रीय धन-प्रेषण सेवा कतर में बड़े भारतीय समुदाय केलिए विशेष रूपसे महत्वपूर्ण है, जो भारत में उनके परिवारों को पैसे भेजने केलिए विश्वसनीय, सुलभ और सस्ता माध्यम प्रदान करती है। यह पहल यूपीआई की क्षमताओं केसाथ डाक नेटवर्क की पहुंच को जोड़कर दोनों देशों केबीच अधिक वित्तीय समावेशन और निर्बाध डिजिटल वित्तीय संपर्क में योगदान देती है। भारत और कतर केबीच अंतर्राष्ट्रीय डाक वित्तीय सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल वित्तीय सहयोग में कतर-भारत कॉरिडोर मील का पत्थर है। यूपीआई केसाथ यूपीयू-आईपी का एकीकरण समावेशी, अंतर संचालित और कुशलतापूर्वक सीमापार वित्तीय सेवाओं की सुविधा केलिए डाक नेटवर्क और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह भारत के यूपीआई अनुकूल परिवेश केसाथ यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (यूपीयू-आईपी) के एकीकरण से सक्षम की गई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]