भारत नेपाल की नई सरकार केसाथ सहयोग केलिए तत्पर-मोदी
'नेपाल पड़ोसी पहले नीति के अंतर्गत प्राथमिकता प्राप्त साझेदार'स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Wednesday 3 June 2026 03:56:31 PM
नई दिल्ली। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में गर्मजोशीभरी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रबी लामिछाने केसाथ बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहाकि वह उनके साझा और समृद्ध भविष्य केलिए संयुक्त रूपसे कार्य करने की इच्छा का स्वागत करते हैं और पूरी तरह से उनका समर्थन करते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहाकि नेपाल भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के अंतर्गत एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। प्रधानमंत्री ने पुष्टि कीकि भारत दोनों देशों केबीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने केलिए नई सरकार केसाथ सहयोग करने केलिए तत्पर है। इस अवसर पर भारत और नेपाल के मंत्री, सुरक्षा सलाहकार और विभिन्न विषयों के जानकार प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।