स्वतंत्र आवाज़
word map

नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान

देशवासियों और भारत-स्लोवाकिया के मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित!

स्लोवाकियाई राष्ट्रपति संग आपसी व वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 16 June 2026 02:47:45 PM

slovakia's highest honor for narendra modi

ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने एक विशेष समारोह में स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस प्रथम श्रेणी’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान केलिए स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां के लोगों केप्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सम्मान स्वीकारते हुए उन्होंने कहाकि यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों और भारत-स्लोवाकिया केबीच कायम मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और स्लोवाकिया के लोगों को जोड़ने वाली गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह का प्रमाण बताते हुए आशा व्यक्त कीकि यह सम्मान दोनों देशों की भावी पीढ़ियों को उनकी इस विशेष मित्रता को आगे भी बनाए रखने केलिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति भवन ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के समय राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी की भारत यात्रा के दौरान हुई अपनी पिछली मुलाकात को स्नेहपूर्वक याद किया। दोनों नेताओं ने जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी एवं दोनों देशों के लोगों केबीच बढ़ते आपसी संबंधों का स्वागत किया। उन्होंने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक कलाकारों की वाराणसी शहर थीम पर एक पेंटिंग प्रदर्शनी देखी। उन्होंने स्लोवाक स्कूली बच्चों के विशेष योग प्रदर्शन को भी देखा। राष्ट्रपति पेपीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को उनके गर्मजोशी आतिथ्य और भारत-स्लोवाकिया साझेदारी को निरंतर समर्थन देने केलिए धन्यवाद दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]