युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन व प्राइवेट स्पेस सेक्टर में भरोसे से खुश!
प्रधानमंत्री ने स्काईरूट की टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दींस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 28 July 2026 12:22:51 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनसे कई रोचक विषयों केसाथ विक्रम-1 की सफलता पर विशेष तौरपर चर्चा की। उन्होंने उनकी अबतक की यात्रा और भविष्य की योजनाओं केबारे में जुड़े विचारों को सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। नरेंद्र मोदी ने कहाकि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की जीवंत भावना को दर्शाती है और उन्होंने स्काईरूट टीम को भविष्य केलिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर पवन चंदाना और नागा भरत डाका ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और कहाकि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें बहुत सम्मान महसूस हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री को स्काईरूट की यात्रा, विक्रम-1 के सफल मिशन और स्पेस के भविष्य के विज़न के बारेमें बताया। पवन चंदाना और नागा भरत डाका ने प्रधानमंत्री से टेक्नोलॉजी, दीर्घकालिक विज़न और भारत के प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम केलिए आगे के मौकों पर चर्चा की। स्काईरूट टीम के प्रमुखों ने कहाकि युवा एंटरप्रेन्योर्स केलिए प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन और भारत के बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम में उनका भरोसा उन्हें लगातार प्रेरित करता है।
स्काईरूट टीम के पवन चंदाना और नागा भरत डाका ने कहाकि हम सरकार के उन दूरदर्शी सुधारों केलिए आभारी हैं, जिन्होंने भारत के स्पेस सेक्टर के दरवाज़े खोले, प्राइवेट स्पेसफ्लाइट को संभव बनाने में इन-स्पेस इंडिया के सहयोग और इसरो के भरोसे और साथ केलिए भी शुक्रगुज़ार हैं, जिनकी सुविधाओं और विशेषज्ञता ने स्काईरूट जैसी कंपनियों को बड़े आइडियाज़ को ड्रॉइंग बोर्ड से ऑर्बिट तक ले जाने में मदद की है।