माँ फाउंडेशन ने सराहनीय सेवाओं के लिए किया सम्मान
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया सम्मानस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Monday 24 December 2018 11:46:43 PM
लखनऊ। माँ फाउंडेशन ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में ओपी सिंह पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को उनकी सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने माँ फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक को यह सम्मान उनकी सराहनीय पुलिस सेवा, उत्कृष्ट योगदान एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने हेतु दिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह, महेंद्र सिंह, हिन्दुस्तान टाइम्स की स्थानीय संपादक सुनीता ऐरन, पीएचडी चैम्बर के चेयरमैन मुकेश सिंह, हास्य कवि पद्मश्री सुनील जोगी भी उपस्थित थे। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की अनुपस्थिति में उनकी ओर से पुलिस महानिदेशक के जीएसओ ने यह सम्मान ग्रहण किया।