स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Friday 11 January 2013 05:15:33 AM
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में एक कानून के माध्यम से राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान (एनआईडी) की एक राष्ट्रीय महत्व की संस्था के रूप में घोषणा को अपनी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय महत्व की संस्था के रूप में दर्जा मिलने के बाद एनआईडी, अहमदाबाद अपने छात्रों को डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत हो जाएगा। इस कदम से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र लाभांवित होंगे। इससे भारत में व्यवसायिक तौर पर डिज़ाइन की शिक्षा को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के स्तर तक ले जाने में मदद मिलेगी और घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डिज़ाइन उद्योग के लिए अवसरों की शुरूआत का लाभ भी मिलेगा।