स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय लखनऊ में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। इसमें 13 और 14 सितंबर को राजभाषा पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें हिन्दी भाषी कार्मिकों ने निबंध टिप्पणी और मसौदा लेखन प्रतियोगिता में और अहिन्दी भाषी कार्मिकों ने राजभाषा प्रश्न मंच एवं हिन्दी.अंग्रेजी शब्द कोश में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को क्रमशः 1500, 1000 एवं 500 रूपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।
अहिन्दी भाषी क्षेत्रों जैसे मणिपुर नागालैण्ड आसाम त्रिपुरा बंगाल के कार्मिकों ने राजभाषा हिन्दी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट किया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रदीप वाजपेयी लेखाकार ने बाजी मारी वहीं राजभाषा प्रश्न मंच में अहिन्दी क्षेत्र के चन्दन दास क्षेत्र सहायक सामान्यद्ध एवं अंग्रेजी हिन्दी शब्द कोश में असीम दास वरिष्ठ लिपिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।