स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
नई दिल्ली। सहारा इंडिया समूह के अध्यक्ष और मुख्य अभिभावक सुब्रत राय सहारा ने नई दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमीशन में शनिवार को ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स से शिष्टाचार मुलाकात की। ब्रिटिश हाईकमीशन ने भारत की चुनिंदा विशिष्ट हस्तियों को प्रिंस चार्ल्स से भेंट करने का आमंत्रण भेजा था जिस पर सहाराश्री, ब्रिटेन के राजकुमार से भेंट करने ब्रिटिश हाईकमीशन पहुंचे। भारत आगमन पर सहाराश्री ने प्रिंस चार्ल्स का स्वागत किया। इस मौके पर सामान्य वार्तालाप में सहाराश्री की किसी बात पर प्रिंस चार्ल्स जोर से खिलखिला उठे। ब्रिटिश हाईकमीशन में दोनो काफी देर साथ-साथ रहे। प्रिंस चार्ल्स भारत में कामनवेल्थ खेलों के विशिष्ट शुभारंभ के अवसर पर भारत आए हैं।