स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
अमृतसर। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने बुधवार को अमृतसर स्वर्ण मंदिर के विख्यात तीर्थस्थल हरमंदर साहिब में मत्था टेका। राष्ट्रपति ने स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा की, उसके बाद प्रतिभा पाटिल ने पति देवी सिंह शेखावत और अन्य परिजनों के साथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ के समक्ष मत्था टेका। राष्ट्रपति पहली बार स्वर्ण मंदिर आई थीं। उनके साथ पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, भटिंडा की सांसद और सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत बादल और अन्य लोग मौजूद थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ‘एसजीपीसी’ के स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बना रखी थी। इस अवसर पर राष्ट्रपति को सिरोपा भेंट किया गया।