स्वतंत्र आवाज़
word map

मुंबई में छंदबद्ध काव्य स्पर्धा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

मुंबई। 'सबरस सभा', अणुशक्ति नगर एवं शिवानी साहित्य मंच चेंबूर, ने संयुक्त रूप से कलेक्टर्स कालोनी चेंबूर में एक छंदबद्ध काव्य स्पर्धा का आयोजन किया, जिसमें शहर की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। प्रतिभागियों ने अपने अपने गीत, गज़ल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। पुरस्कार वितरण संस्था के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने किया और उन्होंने संस्था की तरफ से एक गज़ल वर्कशाप के आयोजन की भी घोषणा की।

काव्य स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार की हकदार बनीं गज़लकार मरयम गज़ाला। द्वितीय पुरस्कार पर अधिकार किया गीतकार हरिश्चंद्र ने। गीतकार एवं चौपाईयों के सम्राट कहे जाने वाले डॉ कपिल कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार शकुंतला देवी एवं स्पर्श देसाई ने बटोरा। अन्य गणमान्य रचनाकार थे– त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, डॉ लक्ष्मण शर्मा, पीडी बाजपेयी, नंदलाल थापर, शील निगम, डॉ सुषमा सेनगुप्ता, इकबाल मोम राजस्थानी, मंजू गुप्ता, उमेश गुल्हाने, कुलदीप सिंह, डॉ राठौर, पंकज प्रेम, जेडी शर्मा इत्यादि। काव्य स्पर्धा के निर्णायक मंडल के सदस्य थे–खन्ना मुज़फ्फरपुरी, कुमार शैलेन्द्र एवं लोचन सक्सेना। सभी अतिथियों का स्वागत एवं माँ सरस्वती का आह्वान गीत गाया–प्रमिला शर्मा ने। यह अतीव हर्ष का विषय रहा कि मुंबई से बाहर के तीन प्रसिद्ध शायर नियाज फतेहपुरी, वफ़ा कानपुरी और अंजुम लखनवी काव्य स्पर्धा में पधारे हुए थे। उन्होंने भी अपनी गज़लों से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध किया। शायर ज़ाफ़र रज़ा को एक मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव एवं कवि कुलवंत सिंह ने किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]