स्वतंत्र आवाज़
word map

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम सीमित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

शिमला। शीतकालीन मौसम में हिमाचल भ्रमण के लिए अधिक से अधिक सैलानियों को आकर्षित करने की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी 57 होटलों में 15 नवम्बर 2010 से 8 अप्रैल 2011 तक शीतकालीन छूट (विन्टर डिस्काउंट) देने का निर्णय लिया है। यह छूट 20 से 30 प्रतिशत तक होगी। पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक विनीत कुमार ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी निगम की वेबसाइट www.hptdc.nic.in पर उपलब्ध करवा दी गई है, जिससे पर्यटक यह जान पाएंगे कि निगम के किस होटल में कितना डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पर्यटक निगम की वेबसाइट पर जाकर 'आन लाइन' आवास और परिवहन का आरक्षण भी करवाया जा सकता है जिसकी सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। यह छूट डोरमेट्री आवास पर देय नहीं है।
प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि निगम के कुछ होटलों में 23 दिसम्बर, 2010 से 2 जनवरी, 2011 की अवधि में क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष्य पर अलग से आकर्षक पैकेज पर्यटकों को दिए जा रहे हैं, जिनकी अलग से घोषणा की जा रही है, इसलिए इन होटलों में संबंधित छूट इस दौरान मान्य नहीं होगी। ये होटल हैं-होटल पीटरहॉफ और होटल होली डे होम, शिमला, पैलेस होटल चायल, एप्पल बलॉसम फागू, होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, एप्पल कार्ट इन्न क्यारीघाट, होटल पाइनवुड बडोग, होटल धौलाधार, होटल भागसू धर्मशाला, होटल मणिमहेश डलहौजी, मनाली परिसर में स्थित लॉग हट्स, आर्चड हट्स, हडिम्बा कॉटेज, हमटा हट्स, होटल कुंजम, होटल रोहतांग मनालसु और होटल ब्यास, होटल कैसल नगर, होटल सरवरी और होटल सिलवर मून कुल्लू।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]