स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
लखनऊ। देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल और सत्ता संघर्ष के बीच समाजवादी पार्टी ने समारोहपूर्वक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 72वां जन्म दिन 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाया। राजधानी सहित प्रदेश के जिला मुख्यालयों नगरों और कस्बों में अस्पतालों, आश्रमों और अनाथालयों में कंबल फल-मिठाई वितरण के साथ रक्तदान शिविरों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया। राज्य मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव की संघर्ष यात्रा पर एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें उनके जीवन की विशिष्ट घटनाओं और अवसरों पर लिए गए चित्रों की दुर्लभ झांकियां देखने को मिलीं। सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इलाहाबाद और बख्शी का तालाब से साइकिल यात्रा कर आए सैकड़ों नौजवानों ने अपने प्रिय नेता का जन्म दिन बहुत धूम से मनाया। केक काटा गया। सभी धर्मों के धर्मगुरूओं एवं शुभचिंतकों ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घ जीवन और उनकी सतत कामयाबी की दुआएं कीं।
सपा मुख्यालय पर सजे धजे पंडाल में बैठकर पूर्वमंत्री भगवती सिंह, अहमद हसन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक बाजपेयी, डॉ राम आसरे कुशवाहा, विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, अम्बिका चौधरी, सांसद सुशीला सरोज एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, सचिव एसआरएस यादव, राम आसरे विश्वकर्मा ने जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं को अन्याय भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने, समाजवादी समाज की स्थापना और मिशन 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अहमद हसन, भगवती सिंह एवं राजेन्द्र चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के जीवन प्रसंगों पर आधारित धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की संघर्ष यात्रा शीर्षक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका आयोजन यूपी फोटो जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने किया था। फोटो प्रदर्शनी में मुलायम सिंह यादव के छात्र जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन के विविध पक्षों के चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। इसमें फिल्म, खेल जगत की हस्तियों के अलावा नेल्सन मंडेला एवं मदर टेरेसा आदि के साथ नेताजी के चित्र हैं। कुछ चित्रों में तो उनके जीवन के नितांत वैयक्तिक क्षणों के दर्शन होते हैं। प्रदर्शनी में महावीर प्रसाद, अशोक यादव, सुबीर राय, पवन कुमार, मनीष अग्निहोत्री, विशाल श्रीवास्तव, दीपचन्द, अश्फाक अहमद, नईम अंसारी, मनमोहन शर्मा, संदीप रस्तोगी, उदयराज यादव, राज कुमार, आशीष यादव के चित्र प्रदर्शित किये गये हैं।
लखनऊ में प्रातः से ही कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ सपा के राज्य मुख्यालय पर जुटने लगी थी। बैंडबाजों के साथ आई टोलियों ने नृत्य से समा बांधा। बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, युवाओं, एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने मुलायम सिंह यादव के शतायु होने की कामना की। यद्यपि आज मुलायम सिंह यादव यहां उपस्थित नहीं थे मगर पार्टी कार्यालय में अन्य अवसरों से भी ज्यादा जोश खरोश के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय को सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था। लाल टोपी पहने नौजवानों की टोलियों ने उनके जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। प्रातः से सजे सजाए मेटाडोर लखनऊ के सभी क्षेत्रों में मुलायम सिंह यादव का संदेश प्रसारित करते रहे। शाहमीना की मजार (निकट मेडिकल कालेज, लखनऊ) पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन ने चादर चढ़ाई और मुलायम सिंह यादव की कामयाबी और अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी। उनके साथ सज्जादा नशीन फरहत मियां भी थे।
समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव अच्छेलाल सोनी के नेतृत्व में सियाराम यादव, संतोष कुमार और हरेराम मलिक ने अपनी कला से श्रोताओं को बांधे रखा। उन्होंने जन्म दिन पर बधाई गीत भी प्रस्तुत किए। बाबुल सिंह के नेतृत्व में इलाहाबाद से आए साइकिल यात्रियों के दल ने जन्म दिन समारोह में शिरकत की। सुभाष यादव के नेतृत्व में बख्शी का तालाब क्षेत्र से भी साइकिल यात्रा कर नौजवान सपा मुख्यालय पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर पूर्वमंत्री भगवती सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर, राज किशोर मिश्र के नेतृत्व में हनुमान सेतु, अहमद हसन मोहम्मद हनीफ खां, एवं मोहम्मद एबाद ने शाहमीना शाह की मजार, चौक में कंबल फल मिठाई का वितरण किया। उनके साथ सर्वमुकेश शुक्ला, कैलाश शंकर शुक्ला, ताराचन्द यादव, देवेन्द्र सिंह, गिरधारी लाल लोधी राजू बाल्मीकि ने, रानी लक्ष्मीबाई राजकीय चिकित्सालय, राजाजीपुरम में पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, ओमप्रकाश साहू ने मरीजों को फल बांटे। लोहिया वाहिनी ने अस्पतालों में फल बांटे।
विशम्भर प्रसाद निषाद, सनातन पाण्डेय, अवधेश प्रसाद, जावेद अंसारी, रियाज अहमद, राज किशोर सिंह, डॉ मसूद, हीरा ठाकुर, बुक्कल नवाब, देवीबख्श सिंह, डॉ खान मोहम्मद आतिफ, जरीना उस्मानी, हरिचरण सिंह यादव, सफदर रजा खा, फिदा हुसैन अंसारी, धर्मानन्द तिवारी, उमाशंकर चौधरी डॉ विश्राम सिंह, हिमांशु शेखर अवस्थी, डॉ वीके सिंह, राजपाल कश्यप, रघुनन्द सिंह काका, अल्पना बाजपेयी, विधुभूषण सिंह, हाफिज उस्मान, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, प्रदीप शर्मा, प्रेमप्रकाश वर्मा, अशोक यादव, विजय सिंह यादव, जगदीप यादव, जगन्नाथ यादव, दीपक रंजन, मोहम्मद शाहिद, मो आरिफ, आईपी सिंह, गणेश श्रीवास्तव, मालती सिंह, पायल सिंह, सुनीता सिंह, विद्यावती राजभर, विमलेश यादव, चन्द्रा रावत, सुरेश चौहान, रेखा ठाकुर, तहसीन बानो, अर्चना सिंह, मधुलिका यादव, मृणालिनी सिंह, जय सिंह जयंत, निर्मल सिंह, तुलसीराम चौरसिया, अशोक यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, महेश तिवारी, रामशंकर यादव, सागर धानुक, सुमन सिंह, मनीष यादव, दीप नारायण पाण्डेय, मोहम्मद रेहान नईम, राजेन्द्र मिश्र, एमपी सिंह, एबी सिंह, अशोक राय, अशोक यादव देव, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।