स्वतंत्र आवाज़
word map

लखनऊ महोत्सव में 'जल बचाएं' प्रदर्शनी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

केएस अटोरिया-ks atoria

लखनऊ। ऊपरी गंगा बेसिन संगठन, केंद्रीय जल आयोग, जल संसाधन मंत्रालय ने लखनऊ महोत्सव में 'जल बचाएं' विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव सिंचाई केएस अटोरिया ने किया। प्रदर्शनी में जल की उपलब्धता, उपयोगिता, संरक्षण एवं प्रदूषण आदि विषयों पर विशेष महत्व दिया गया। भूमिगत जल की कमी को देखते हुए वर्षा जल संचयन जैसे जल संरक्षण के पहलुओं को महत्ता दी गई। केंद्रीय जल आयोग ने उत्तर प्रदेश बाढ़ पूर्वानुमान के कार्यों को आधुनिकतम प्रणाली जैसे टेलीमेट्री को दर्शाया। राष्ट्रीय जलनीति और जल संरक्षण में किसानों की सहभागिता जैसे मुद्दों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया। जनमानस को जल संरक्षण की उपयोगिता पर जागरूक करने में ये प्रदर्शनी जरूर कारगर सिद्ध होगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]