स्वतंत्र आवाज़
word map

यूपी कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्ष

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित 18 जिला/शहर अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। जानकारी के अनुसार आगरा में दिनेश बाबू शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं बनवारी लाल यादव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, बाराबंकी में फव्वाद किदवई को जिलाध्यक्ष, बहराइच में शेख जकारिया को शहर अध्यक्ष एवं जितेन्द्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर में नाफे अंसारी को शहर अध्यक्ष एवं नरेन्द्र त्यागी को जिलाध्यक्ष, इटावा में फजल यूसुफ को शहर अध्यक्ष एवं कीरत प्रसाद पाल को जिलाध्यक्ष, लखीमपुर में राघवेन्द्र सिंह उर्फ बबलू को शहर अध्यक्ष, मऊ में राष्ट्रकुंवर सिंह को जिलाध्यक्ष, मेरठ में सलीम भारती सैफी को शहर अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर में महफूज राना को शहर अध्यक्ष एवं अशोक वर्मा को जिलाध्यक्ष, नोएडा में विनोद पाण्डेय को शहर अध्यक्ष, संतकबीर नगर में नाजिम खान को जिलाध्यक्ष, सीतापुर में पूनम मिश्रा को शहर अध्यक्ष, वाराणसी में रईस अहमद को शहर अध्यक्ष एवं सतीश चौबे को जिलाध्यक्ष और शिव मोहन सिंह पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]