स्वतंत्र आवाज़
word map

उत्तराखंड के मंत्री प्रकाश पंत का सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी ने कान्सिट्यूशनल क्लब में उत्तराखण्ड के श्रम एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत को 'भारत ज्योति पुरस्कार' से सम्मानित किया। यह संस्था प्रतिवर्ष ये पुरस्कार असाधारण व्यक्तियों को उनके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, उद्योग, ललित कला, राजनीति और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान करती है। प्रकाश पंत को यह पुरस्कार राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव गुरप्रीत सिंह ने दावा किया कि यह संस्था पूरे विश्व में रह रहे भारतीयों में आपसी सामंजस्य एवं भाईचारे को बढ़ाने के लिए समर्पित है। संस्था ने पूर्व में भी कई विख्यात हस्तियों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ जीवीजी कृष्णमूर्ति, सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगेन्दर सिंह और ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सचिव मेजर वेद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]