
लखनऊ। सहारा वन चैनल धारावाहिक 'एक चुटकी आसमान' के बाद इस माह 15 नवम्बर से एक और नये शो 'गंगा की धीज' का प्रसारण शुरू करने जा रहा है। यह चौथा नया शो है और इसका प्रसारण रात्रि 10 बजे किया जाएगा। सहारा इंडिया कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के अनुसार गंगा की धीज एक ऐसी कहानी है जो पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कालीगंज नामक...
लखनऊ। सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उर्दू की जूनियर स्कूल, हाई स्कूल स्तर की वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा का आयोजन 7, 8 और 9 दिसम्बर को होगा। परीक्षा फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 20 नवम्बर, 2010 निर्धारित है। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद के अनुसार ऐसे समस्त राजकीय, निगमों, स्थानीय निकायों के अधिकारी और कर्मचारी जिन्होंने हाई स्कूल या समकक्ष या उच्च...
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरूद्ध कांग्रेस के प्रदर्शनों की निन्दा करते हुए उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने इन्हें कांग्रेस सरकारों के घोटालों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश बताया है। एक बयान में डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन अपने आप में सही मुद्दों से जनता...

देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से उत्तराखण्ड मूल के अमेरिका उद्यमी कैलाश जोशी ने मुलाकात की और उत्तराखण्ड में संचालित औद्योगिक उपक्रमों के लिए वांछित तकनीकी एवं मानवीय प्रबन्धकीय विशेषज्ञों को तैयार करने के लिए राज्य स्तर पर उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने...

देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय प्रांगण में पांचवीं विज्ञान और तकनीकी कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि पारम्परिक ज्ञान को सहेज कर इसे आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़ने की आवश्यकता है। उच्च प्रौद्योगिकी का निर्माण और आयात स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते...

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त और देश के जाने माने पुलिस अधिकारी युद्धवीर सिंह डडवाल ने बुधवार को भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। युद्धवीर सिंह डडवाल ने XIX वें...
नई दिल्ली। लोकसभा सासंद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने गुरूवार को राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात में पुनिया ने राष्ट्रपति का उनको आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने पुनिया को अपने अनुभव एवं जानकारी के आधार पर बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इलाहाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर कांग्रेस के हमले की तीव्र शब्दों में निन्दा की है। शाही ने कहा है कि कांग्रेस और उसकी अध्यक्ष सोनियां गांधी जानबूझकर देश में अराजकता और हिंसा का वातावरण पैदा करने की साजिश रच रही हैं। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के बयान की भर्त्सना करते हुये उन्होंने...

रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को रूद्रप्रयाग में मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला अगस्त्यमुनि के समापन अवसर पर कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने इस मेले के आयोजन के लिए दो लाख रुपये, रूद्रप्रयाग में महाकवि कालिदास के नाम पर संस्कृत शोध संस्थान स्थापित करने, 26 करोड़ रुपये की...
देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को आईएसबीटी के निकट चन्द्रबनी में वन विभाग के ट्रांजिट हॉस्टल का शिलान्यास किया। वन विकास निगम से वित्तपोषित इस ट्रांजिट हॉस्टल की लागत 2 करोड़ 21 लाख रुपये प्रस्तावित है और इसका निर्माण पेयजल निगम से कराया जायेगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक समारोह में कहा कि वन विकास निगम सहित समस्त वन विभाग का प्रदेश की आर्थिकी में बड़ा...
शिमला। शीतकालीन मौसम में हिमाचल भ्रमण के लिए अधिक से अधिक सैलानियों को आकर्षित करने की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी 57 होटलों में 15 नवम्बर 2010 से 8 अप्रैल 2011 तक शीतकालीन छूट (विन्टर डिस्काउंट) देने का निर्णय लिया है। यह छूट 20 से 30 प्रतिशत तक होगी। पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक विनीत कुमार ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी निगम की वेबसाइट www.hptdc.nic.in पर उपलब्ध करवा...

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के गठन की दसवीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने दूरभाष कर मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और यहां की जनता की खुशहाली के लिए वे सदैव कामना करती हैं। प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस, बसपा और सपा पर अल्पसंख्यकवाद बढ़ाने और बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन तीनो दलों ने साम्प्रदायिक वोट बैंक के लोभ में राष्ट्रवादी संगठनों और हिन्दू नेताओं के विरूद्ध अभियान चला रखा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने संवाददाताओं से बातचीत...
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, सिद्धार्थ शंकर रे को स्मरण करने और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस्लामिया कॉलेज में एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता चौधरी शर्फुद्दीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्जुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन और मुमताज़ पीजी कॉलेज ने की। सभा में सिद्धार्थ शंकर रे को इस रूप में स्मरण किया गया कि वह एक पूर्ण रूप से धर्मनिर्पेक्ष...

चित्तौड़। चित्तौड़ की रहने वाली और कक्षा सात में पढ़ रही 11 वर्षीय दिव्या जैन पॉलीथीन की थैलियों के खिलाफ अपने देशवासियों, पर्यावरण प्रेमियो, गौ भक्तों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने पॉलीथीन के भयानक नुकसान का हवाला देते हुए देशवासियों से अनुरोध किया है कि वे इसका उपयोग बंद कर समाज और पशुओं पर उपकार...

देहरादून। मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्य गठन की दसवीं वर्षगांठ पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए आह्वान किया है कि सब मिलकर राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने का संकल्प दोहराएं। मुख्यमंत्री ने दैवीय आपदा में मृत लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा की...
मुंबई। 'सबरस सभा', अणुशक्ति नगर एवं शिवानी साहित्य मंच चेंबूर, ने संयुक्त रूप से कलेक्टर्स कालोनी चेंबूर में एक छंदबद्ध काव्य स्पर्धा का आयोजन किया, जिसमें शहर की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। प्रतिभागियों ने अपने अपने गीत, गज़ल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। पुरस्कार वितरण संस्था के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने किया और उन्होंने...

लखनऊ। कर्तव्य फाउण्डेशन ने बाबू बनारसीदास सामुदायिक केन्द्र पुराना किला पर अन्नकूट गोवर्धनोत्सव का आयोजन किया। मनकामेश्वर मन्दिर की महंत दिव्या गिरी एवं वृन्दावन से पधारे पंडित नीरज शर्मा ने गोवर्धनधारी भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। इस अवसर पर महंत दिव्या गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर केन्द्रीय रोजगार योजनाओं में भी बिचैलियों से डील करने और ग्राम प्रधानों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि मनरेगा जैसी ग्रामीण रोजगार योजना से भी मुनाफा कमाने के लिए मायावती सरकार ने अपनी चहेती निजी संस्थाओं को ठेका देने...
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि यह अत्यन्त गंभीर विषय है कि खुद राज्य के पुलिस महानिदेशक कर्मवीर सिंह ने एक दर्जन से ज्यादा जिलों की कानून व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष जताया है। सपा का कहना है कि हॉलाकि पूरे प्रदेश में ही कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। राजधानी लखनऊ अपहरण, छेड़छाड़, लूट आदि अपराधों में बढ़त पर...