
नई दिल्ली। रेलवे की राजस्व आय में अप्रैल-अक्टूबर 2013 के दौरान 12.53 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहली अप्रैल से 31 अक्टूबर 2013 के दौरान भारतीय रेलवे की कुल अनुमानित आमदनी 77235.64 करोड़ रूपए हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 68634.26 करोड़ रूपए थी। इसमें 12.53 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई। पहली अप्रैल से 31 अक्टूबर 2013 के दौरान माल-ढुलाई से कुल आमदनी...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने आज यहां एक समारोह में टाइम्स ऑफ इंडिया के 175 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर मोमेन्टस टाइम्स शीर्षक की एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक एक उमदा संग्रह है, इसमें इतिहास के चुने हुए हिस्सों की तीक्ष्ण झलक है तथा इसमें लाभदायक पठन सामग्री...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की 125वीं जन्मशती पर आज यहां एक समारोह में बीस रुपये का स्मारक सिक्का और पाँच रुपये का प्रचलन में आने वाला सिक्का जारी किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष...
गुड़गांव। हरियाणा के गुड़गांव में एशिया-यूरोप शामिल (एएसईएम) के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक के उद्घाटन पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि एएसईएम की जीवंतता और निरंतर प्रासंगिकता एशिया और यूरोप के बीच एक सेतु के रूप में तथा स्थायित्व, शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए वार्ता के मंच के रूप में उसके महत्व को उजागर करती है। इस सम्मेलन का विषय 'एएसईएम वृद्धि और विकास के...

गंगटोक। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आज एनसीईआरटी के सहयोग से इस वर्ष 11 नवंबर को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया। मंत्रालय 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मना रहा है। यह दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी, जाने माने शिक्षाविद् और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर...

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में बीएसएनएल भवन में आकाशवाणी के एफएम गोल्डस स्टूडियो और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फतेहगढ़ साहिब से संसद सदस्य सुखदेव सिंह लिबरा भी मौजूद थे। लुधियाना का एमएफ गोल्ड स्टूडियो जिले की जरूरतों...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधित) द्वितीय अध्यादेश, 2013 के खंड-3 के उपखंड-1 के प्रावधानों के तहत आज 68 सदस्यों वाली भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) का पुनर्गठन किया।खंड-3 के उपखंड (1) की धारा (ए)-23 सदस्य (राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद केंद्र सरकार द्वारा नामांकित), खंड-3 के उपखंड (1) की धारा (एए)-1 सदस्य (केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव का प्रतिनिधित्व...

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने कहा है कि डाकघरों को भारत सरकार के फ्रंट आफिस बनना चाहिए, ताकि वे संचार, वितरण और वित्तीय सेवाओं में अपनी भूमिका का विस्तार कर सकें। अन्य देशों के मॉडल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डाकघर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अजित सेठ ने कल यहां रफी अहमद...
नई दिल्ली। भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार समूह पर्यटकों के लिए सामूहिक लैंडिंग परमिट संबंधी आदेश जारी कर दिया है। समूह में आने वाले पर्यटकों के लिए सामूहिक लैंडिंग परमिट की सुविधाहवाई अड्डों और बंदरगाहों पर उपलब्ध होगी। हवाई अड्डे हैं-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गोवा। बंदरगाह हैं-मारमागोवा (गोवा), कोच्चि,...

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में फाइलिन तूफान के असर और उसके बाद भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुए नुकसान के संबंध में ज्ञापन सौंपा।प्रधानमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए...
नई दिल्ली। 'जन औषधि स्कीम' के बारे में रसायन और उर्वरक विभाग की स्थायी समिति से जुड़ी समिति ने सुझाव मांगे हैं। इस समिति के अध्यक्ष सांसद गोपीनाथ मुंडे हैं। आम आदमी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर, सभी को जेनेरिक दवाईयां आसानी से मुहैया कराने के लिए उसे राहत पहुंचाने के सिलसिले में भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय (औषधि विभाग) ने नवम्बर 2008 में एक राष्ट्रव्यापी अभियान...
कोलकाता। पीवाई राजेंद्र कुमार को राष्ट्रीय लायब्रेरी कोलकाता (संस्कृति मंत्रालय) का महानिदेशक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति अनुबंध आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई है। यह पदभार संभालने से पहले वह कर्नाटक में पब्लिक लाइब्रेरी विभाग में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आईजीएनसीए एसआरसी बेंगलूर में सलाहकार...

जामनगर। भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 विमान जामनगर हवाई अड्डे के समीप कल सुबह करीब 11 बजकर 29 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस हादसे में पायलट सुरक्षित है। जमीन पर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की भी खबर नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।...
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश के बंटवारे और नये राज्य तेलंगाना के गठन से संबंधित मामलों पर विचार करने के लिए बृहस्पतिवार को मंत्री समूह की तीसरी बैठक हुई। बैठक में भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों की ओर से भेजे गये संशोधित स्थिति नोट्स पर चर्चा हुई। मंत्री समूह ने कुछ मामलों पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए इस महीने की 11 तारीख को मंत्रालयों विभागों के सचिवों से मुलाकात करने...

नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 125वीं जयंती पर 11 नवंबर 2013 को एक राष्ट्रीय पोर्टल जारी किया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान इस पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ सैम पित्रोदा, मौलाना आजाद की जीवनी लेखिका डॉ सईदा हमीद और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक...

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने चेक गणराज्य के विदेशी मामलों के मंत्री जां कोहूत तथा संस्कृति मंत्री जीरी बाल्विन के साथ मिलकर ‘चेक कासल’ नामक एक प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से उदृघाटन किया। ‘चेक कासल’ नामक इस प्रदर्शनी का आयोजन चेक गणराज्य के राष्ट्रीय संग्रहालय तथा नई दिल्ली...

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नया शताब्दी पुरस्कार गठित किया है। चवालीसवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर दो फिल्में भी दिखाई गईं। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष...

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ़ओ) ने 10 लाख से अधिक खाता धारकों के दावों का निबटारा किया है। ईपीएफ़ओ ने अक्तूबर 2013 में 10,21,922 दावों का निबटारा किया। यह संख्या सितंबर माह में किए गए निबटारों की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। इनमें से 72 प्रतिशत दावे महीने के पहले दस दिनों में निबटाए गए, जबकि बाकी 28 प्रतिशत दावे...
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पावर ग्रिड कारपोरेशन के 78,70,53,309 इक्विटी शेयरों के लिए फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक शेयर का मूल्य 10 रुपये है, जो मौजूदा चुकता पूंजी का 17 प्रतिशत हैं, जिसके तहत 60,18,64,295 इक्विटी शेयर (मौजूदा चुकता पूंजी का 13 प्रतिशत) शामिल हैं। कुल 18,51,89,014 इक्विटी शेयरों (मौजूदा चुकता पूंजी का 4 प्रतिशत) के विनिवेश...
टोक्यो। भारत और जापान ने नौवहन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। इस संबंध में जापान के भूमि, संरचना, यातायात और पर्यटन मंत्री अकीहीरो ओहता के निमंत्रण पर नौवहन मंत्री जीके वासन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जापान के दौरे पर आया है। प्रतिनिधिमंडल 12 नवंबर तक जापान के दौरे पर रहेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में नौवहन सचिव विश्वपति त्रिवेदी, एन्नोर पोर्ट लिमिटेड के...