उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने दीपावली पर राजकीय बाल शिशु गृह के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी। राज्यपाल ने बच्चों को राजभवन घूमने का आमंत्रण दिया तथा जाते समय उन्हें दीपावली के तोहफे के रूप में मिठाई व फुलझड़ियां भी दीं। उनके साथ उनकी पत्नी कुंदा नाईक ने भी बच्चों को उपहार दिए। राज्यपाल एवं उनकी पत्नी...
राजभवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा ने दी प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनूप जलोटा के भजनों का खूब आनंद लिया। राजभवन सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा में सरोबोर था। अनूप जलोटा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल राम नाईक पत्नी कुंदा नाईक, राज्य...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कन्वेंशन सेंटर में एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑफ आप्थैलोमोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के छठें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सक के पेशे के लिए अद्यतन ज्ञान एवं शोध अत्यंत जरूरी है, चिकित्सक के लिए मरीज का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विज्ञान की तरक्की...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सपा मुख्यालय पर भारत सरकार के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल और समाजवादी आंदोलन के महानायक आचार्य नरेन्द्र देव का पुण्य स्मरण करते हुए उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुलायम सिंह यादव ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आदर्श कुष्ठ आश्रम आलमबाग लखनऊ में भारत विमर्श फाउंडेशन के कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि कुष्ठ रोगियों के मानवीय अधिकारों की रक्षा एवं उनके पुनर्वास के लिए ठोस कार्य होने चाहिएं। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि लोग कुष्ठ रोग पीड़ितों को घृणा से देखते हैं, समाज को कुष्ठ पीड़ितों...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने एक-दूसरे को नवरात्रि तथा दशहरे की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्यों के नामांकन एवं विचाराधीन विधेयकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। ...
प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन सिंह यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में कई गंभीर अपराधों में वांछित और फरार डेढ़ लाख के इनामी और कुख्यात अपराधी मुकीम उर्फ काला को उसके साथियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने वाली टीम एवं उसके नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में टेनिस के खेल को बढ़ावा देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय...
लखनऊ छावनी में मध्य कमान मुख्यालय पर हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मध्य कमान शिक्षा शाखा के कमान पुस्तकालय परिसर में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य कमान के एमजीजीएस एसडी एवं डब्ल्यूई मेजर जनरल जेएस यादव ने विजेताओं...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने हजरतगंज में गंज कार्निवाल का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखे। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य देखकर एवं लाउनी संगीत सुनकर ऐसा लगा कि जैसे मैं मुंबई में हूं। उन्होंने गंजिग शब्द के बारे में कहा कि यह शब्द किस भाषा का...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने कहा है कि विश्व का शक्ति संतुलन भारत तय करेगा, चुनौतियां सबके सामने होती हैं, चुनौतियों से पार पाने के रास्ते ढूंढने होंगे। कालीचरण पीजी कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने कहा...
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्राविधिक विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक के शिलान्यास पर कहा है कि महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने शिक्षा के प्रसार के लिए अथक प्रयास किए, वे विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे, इसीलिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एवं अन्य प्रख्यात वैज्ञानिकों...
लखनऊ छावनी के मध्य कमान अस्पताल ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण और दुर्लभ गुर्दों का प्रत्यारोपण कर चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। गुर्दों के इस जटिल प्रत्यारोपण के दौरान विभिन्न मरीजों ने गुर्दे ग्रहण किए हैं, जिसमें गुर्दा दान करने वाले का रक्त आपस में मिलनसार नहीं था, परंपरागत रूप में गुर्दे का प्रत्यारोपण...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद की बैठक परिषद के मुख्यालय मोती महल हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद को और गतिशील एवं सक्रिय बनाने के लिये...
राष्ट्रीय एकीकरण की उदात्त भावना को मूर्त रूप देने के लिए मनकामेश्वर मठ-मंदिर में देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सनातन धर्म फाउंडेशन ने सामूहिक फलाहार का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, महापौर डॉ दिनेश शर्मा, गुरूद्वारा नाका हिंडोला के अध्यक्ष आरएस बग्गा, मौलाना सूफियान नियाजी सहित सभी धर्म के...

मध्य प्रदेश
















