डाक विभाग कोरोना से जंग में अपनी सेवाओं का विस्तार करता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के डाकघरों पर अब हैंड सेनेटाइजर्स की बिक्री भी की जाएगी। डाक विभाग उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान में निर्मित हैंड सेनेटाइजर और अन्य उत्पादों की...
उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने एक दिन में 3.60 लाख लोगों को आधार इनेबल्ड पेमेंट्स सिस्टम से 43.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया है। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल लॉकडाउन से अबतक 5 अरब 48 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। इसी प्रकार डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश में 8 जून को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का महाअभियान चलाकर लोगों को उनके घर...
आप जरूर होशियार होंगे पर आपको बहुत सी बातों का कुछ नहीं पता है। आप कस्तूरी ढूंढने वाले हिरण की तरह हैं। पहले जब किसी के यहां मृत्यु होती थी, तब 13 दिन तक उस घर में कोई बाहरी स्त्री-पुरुष प्रवेश नहीं करता था। इसे ही एकांत अवधि (Isolation period) कहते हैं। मृत्यु या तो किसी बीमारी से होती है या वृद्धावस्था के कारण, जिसमें शरीर तमाम रोगों...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में आह्वान किया कि विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल तकनीक संवर्द्धन,...
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में परीक्षा समिति बैठक में वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे पहला निर्णय यह था कि यद्यपि परीक्षा सूची और दिन निर्धारित किए जा रहे हैं, परंतु यह सभी निर्णय राज्य सरकार के कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के किसी भी नियम...
लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग ने 'मार्केटिंग में बदलते प्रतिमान' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय ई-सेमिनार का आयोजन किया। ई-सेमिनार में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण ग्राहक संबंध प्रबंधन है और इसके लिए उन्होंने एक वास्तुशिल्प रूपरेखा का प्रस्ताव रखा। सेरेंगेट्टी...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन में नक्षत्र, राशि एवं नवगृह वाटिका का उद्घाटन किया तथा वहां कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नक्षत्रों, नवग्रहों एवं राशियों के वर्गीकरण की दृष्टि से कुल 49 पौधे रोपित किए, जिनमें पीपल, बरगद, नीम, आंवला, मौलश्री, जामुन, बेल,...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘जलवायु परिवर्तन एवं कृषि वानिकी-प्रभाव, निहितार्थ एवं रणनीतियां’ विषय पर राजभवन से राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया और कहा है कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभीको जमीन, जल, जंगल और जानवरों के...
कोरोना लॉकडाउन में डाकिए के थैले में अब सिर्फ चिट्ठियां और पैसे ही नहीं बल्कि दवाएं, मास्क पीपीई किट्स और मेडिकल उपकरण भी होते हैं। कोरोना महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन ने अस्पतालों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अनेक समस्याएं खड़ी हो गईं, बल्कि प्लेन, ट्रेन और बसों जैसे ट्रांसपोर्ट के सभी साधन प्राय:...
लखनऊ विश्वविद्यालय अपने छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख की सीड मनी की योजना लेकर आया है। इस योजना में महात्मा गांधी रोज़गार अध्ययन केंद्र के अंतर्गत डायरेक्टर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल और एक चयनित एडवाइजरी बोर्ड उपयुक्त छात्रों का चयन करेगी। छात्र अपने बिज़नेस प्रपोजल को एडवाइजरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और उनकी प्रस्तुतियों...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज उनके आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फिक्की, लघु उद्योग भारती एवं नारडेको के साथ प्रदेश के 11 लाख श्रमिकों एवं कामगारों को रोज़गार दिलाने का एमओयू साइन हुआ। ज्ञातव्य है कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तथा फिक्की 3-3 लाख तथा लघु उद्योग भारती एवं नारडेको...
इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय ने बारहवीं कक्षा के बाद रोज़गार के अवसर विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया, जिसमें एचसीएल के मार्केटिंग और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख विनीत टंडन तथा एचसीएल टेक्नोलॉज़ीस के सहायक महाप्रबंधक प्रभात रंजन ने अपने अनुभव और सुझाव रखे, जो आज शिक्षा बनाम रोज़गार के दृष्टिकोण से बहुत...
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मजदूर विरोधी हैं और वे प्रवासी श्रमिक आयोग बनाने से बौखला गए हैं। यह बात अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने लखनऊ में कही है और कहा है कि कोरोना महामारी के संक्रमण काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रवासी मजदूरों के साथ हैं, उन्होंने...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऑटोमेटिक कोविड-19 डायग्नोस्टिक टूल लांच किया है, जिसके तहत एक्स-रे चेस्ट इमेजेज़ की कोविड-19 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड प्री-स्क्रीनिंग की जाती है, इससे मरीज में कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सम्बंधी चुनौतियों से...
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के जिलाध्यक्ष रहे रामनिवास यादव ने अपने सहयोगियों के साथ विभूतिखंड गोमतीनगर लखनऊ में निज आवास पर ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर संकटमोचक केसरीनंदन हनुमान की पूजा-अर्चना की और आवास पर चल रही कम्युनिटी किचन से हलवा-पूड़ी के पैकेट के साथ शुद्ध जल जरूरतमंदों को वितरित कराए।...

मध्य प्रदेश
















