

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि पिछले महीने जापान के महाराजा और महारानी की भारत यात्रा के साथ प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से भारत की रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जापान भारत की लुक ईस्ट नीति का केंद्र है, वह...
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 368 कर्मियों को वीरता पुरस्कार और अन्य अलंकरणों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों और अलंकरणों में तीन कीर्ति चक्र, 10 शौर्य चक्र, एक बार सेना पदक (वीरता), 48 सेना पदक (वीरता), दो नाओ सेना पदक (वीरता), एक बार से वायु सेना पदक (वीरता), 14 वायु सेना पदक, 28 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल, सात बार से अति विशिष्ट सेवा मेडल, 45...
गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष 766 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। चार पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है, जबकि 44 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्टता के लिए 94 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का...
समाज एवं धर्मनिरपेक्षता अध्ययन केंद्र मुंबई को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार-2013 प्रदान किया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार दिल्ली के डॉ मोहिंदर सिंह और केरल के डॉ एन राधाकृष्णन को देने की घोषणा की गई है। भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना प्रतिष्ठान (फाउंडेशन) के 1996 में शुरू राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार के अंतर्गत संगठन-वर्ग...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस वर्ष पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के 127 पुरस्कार अनुमोदित किये हैं, जिसमें एक संयुक्त पुरस्कार भी सम्मिलित है। इनमें 2 पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 101 पद्मश्री पुरस्कार हैं। इन पुरस्कारों के विजेताओं में 27 महिलाएं हैं एवं 10 व्यक्ति विदेशी, अप्रवासी भारतीय, भारतीय मूल के व्यक्ति और मरणोपरांत की श्रेणी में शामिल हैं। ये पुरस्कार सामान्यतः मा...

भारत के पैंसठवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों, देश की सशस्त्र सेनाओं, अर्ध-सैनिक बलों तथा आंतरिक सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए राष्ट्र के नाम संदेश में कहा है कि भारतीय संविधान के व्यापक प्रावधानों से भारत एक सुंदर, जीवंत तथा कभी-कभार शोरगुल युक्त लोकतंत्र...

भारत निर्वाचन आयोग ने आज देशभर में चौथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय नैतिक मतदान था। देश के करीब 6.56 लाख से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किए गए। चौथे राष्ट्रीय मतदाता दिवस तक करीब 3.91 करोड़ नए ...

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने आज यहां बालिकाओं के लिए बहुक्षेत्रीय पोषण कार्यक्रम (एमएसएनपी) और राष्ट्रीय संसाधन प्लेटफार्म (एनआरपी) का शुभारंभ किया। बारहवीं योजना अवधि में इसके लिए 1213 करोड़ रूपये की धनराशि अनुमोदित की गई है, जिसमें से 75 प्रतिशत अर्थात 944 करोड़ रूपये केंद्र...

भारत में पैन आवंटन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2014 से बदल जाएगी। इस तिथि से प्रत्येक पैन आवेदक को पहचान प्रमाण-पत्र, निवास-पते का प्रमाण तथा जन्म तिथि के प्रमाण की स्वयं सत्यापित कॉपी (प्रति) सौंपनी होगी। आवेदक को पैन सहायता केंद्रों के काउंटर पर जांच के लिए पहचान प्रमाण-पत्र, निवास-पते का प्रमाण तथा जन्म तिथि के प्रमाण की मूल...

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) टुकड़ी के स्वयंसेवियों ने आज यहां उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी से उनके निवास पर मुलाकात की। देश के सभी भागों से आये ये स्वयंसेवी गणतंत्र दिवस समारोह-2014 में भाग लेने के लिए राजधानी में इकट्ठे हुए हैं। इस अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय के सचिव राजीव गुप्ता ने उप राष्ट्रपति को एनएसएस...

लोकपाल के गठन की दिशा में पहला कदम उठाते हुए सरकार ने लोकपाल के अध्यक्ष और आठ सदस्यों का पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लोकपाल के आठ सदस्यों में से चार न्यायिक सदस्य होंगे और बाकी चार पदों पर अन्य सदस्य होंगे। लोकपाल के पचास प्रतिशत सदस्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक...
पन बिजली उत्पादन में भारी सफलता के बाद सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 47.6 मेगावाट की खीरवीरे पवन बिजली परियोजना की 15 पवन ऊर्जा टर्बाइनों को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इन 15 टर्बाइनों में से प्रत्येक टर्बाइन से 850 किलोवॉट ऊर्जा उत्पादन हो सकता है। परियोजना में कुल 56 टर्बाइन इकाईयां हैं, जिनसे एक वर्ष में 85.65 एमयू बिजली उ...

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड-2014 में इस वर्ष 18 झांकियां प्रदर्शित की जा रही हैं, जिनमें भारत की सैन्य शक्ति, भांति-भांति की सांस्कृतिक विविधता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास तथा आर्थिक समृद्धि को प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष की झांकियों में 13 राज्य एवं 5 केंद्रीय मंत्रालय, विभाग भाग ले रहे हैं। प्रत्येक...

उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने एक समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरण और वन मंत्री डॉ एम वीरप्पा मोइली को पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ अंसारी ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में डॉक्टर मोइली की उपलब्धि और कर्नाटक लोकसेवा और देश को उनके दशकों पुराने योगदान के...

भारत के उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी आचारी की लिखी पुस्तक ‘रिसर्जेंट इंडिया-ग्लिमसेज ऑफ राजीव गांधीज विजन ऑफ इंडिया’ का एक समारोह में विमोचन किया। पुस्तक में राष्ट्रीय जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में राजीव गांधी के बहुआयामी योगदान को खोजने का प्रयास किया गया है। हामिद अंसारी...