
तीसरे मोर्चे का वैसे भी कोई खास महत्व नहीं था, क्योंकि उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति बहुजन समाज पार्टी इसमें शामिल ही नहीं थी। यही वो फैक्टर है, जो तीसरे मोर्चे पर बड़ा भारी प्रश्नचिन्ह है और इसी फैक्टर ने देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक उपयोगिता सीमित कर दी है। इसलिए कहा जा रहा है कि...

डीजल, घरेलू एलपीजी और पीडीएस केरोसीन के लिए मूल्य निर्धारण प्रणाली पर सलाह देने के लिए सरकार ने योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉ किरीट एस पारिख की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया था। विशेषज्ञ समूह के अन्य सदस्यों में पीके सिंह, डॉ सौरभ गर्ग, प्रोफेसर एसके बरुआ और आरके सिंह शामिल थे। विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष ने...

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि इंदिरा जी ने हमेशा देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए काम किया है, वह आर्थिक विकास का फायदा आम आदमी तक और विशेष रूप से कमज़ोर तबकों तक पहुंचाना चाहती थीं, उन्हें मालूम था कि घर-घर तक खुशहाली पहुंचने से अपने देश और समाज में हमारा...

रेल मंत्री मलिकार्जुन खड़गे ने आज नई दिल्ली में हाई स्पीड रेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एचएसआरसी) को लाँच किया। उन्होंने तेज गति रेलयात्राः कम लागत का समाधान विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी सम्मेलन का उदघाटन किया। रेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि भारत का मुख्य जोर सुरक्षित, विश्वसनीय और वहन करने योग्य यातायात...

भारत के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की राजकीय यात्रा पर जारी पेरू-भारत संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि पेरू और भारत के बीच राजनयिक संबध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर पेरू गणराज्य के राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला तासो के साथ विशेष बैठक की गई। दोनों पक्षों ने इस पर संतोष व्यक्त किया कि द्विपक्षीय व्यापार...

भारत-पेरू साहित्य समारोह के साथ शुक्रवार को पेरू में भारतीय सांस्कृतिक समारोह की औपचारिक घोषणा की गई। शानदार भारतीय सांस्कृतिक समारोह के साथ ही पेरू की 1998 के बाद उच्चस्तरीय द्विपक्षीय यात्रा पर भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी आए हैं। समारोह में दीर्घकालीन, समृद्ध और विविध भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज यहां राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 5वीं बैठक को संबोधित किया। अपने प्रारंभिक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हमने अभी हाल में अपने देश में दो बड़ी आपदाएं देखीं, उत्तराखंड की त्रासदी और फाइलिन तूफान, जिसने ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश को प्रभावित किया। उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ ने...

हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री पद के प्रमुखतम दावेदार नरेंद्र भाई मोदी ने झांसी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को देश का एक बड़ा संकट बताते हुए बुंदेलखंड का आह्वान किया कि वह उन्हें केवल साठ महीने दे तो वह उसकी एवं देश की तकदीर बदल देंगे। उन्होंने बुंदेलखंड को वीरों की...

दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की ओर से डॉ हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित होते ही यहां सत्ता संघर्ष तेज़ हो गया है। दिल्ली की जनता भाजपा से अपेक्षा कर रही थी कि वह जल्द ही अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को सामने लाए। भाजपा के सामने दुविधा थी कि वह किसके नाम को आगे करे, उसने हिम्मत दिखाई और अपने ईमानदार और भाजपा...

भारतीय शास्त्रीय संगीत और विभिन्न शैलियों एवं भाषाओं में सुमुधुर गीतों के जल्वाफ़रोश सुर सम्राट मन्ना डे ने भी आज इस संसार से विदा ले ली। उन्होंने अपने जीवन के शानदार 95 साल जिए। संगीत का आसमान छूने वाले इस चहेते के गीत सुन-सुन कर दुनिया वाले शोक में डूबे हैं। संगीत जगत के पास उनके गाए गीतों के रूप में संगीत की समृद्धशाली...

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज बीजिंग में सेंट्रल पार्टी स्कूल में अपने भाषण में कहा है कि समकालीन चीन की शासन प्रणाली में इस स्कूल के विशिष्ट स्थान और चीनी समाज के उल्लेखनीय परिवर्तन में इसके योगदान से दुनिया परिचित है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप में से कई चीन के भविष्य के विकास को आकार देने में एक निर्णायक...

जिज्ञासा ज्ञान यात्रा की देवी है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का डौड़ियाखेड़ा राष्ट्रीय जिज्ञासा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एजेंसी (एएसआई) यहां खोदाई करवा रही है। अतिप्रतिष्ठित संत शोभन सरकार ने पहल की है। यहां भूगर्भ में स्वर्ण भंडार का अनुमान किया गया है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) ने विधिवत एक रिपोर्ट...

भारत में बिहार राज्य में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना पर चीन में समझौता किया गया है। इससे नालंदा विश्वविद्यालय प्रतिभागी देशों के छात्रों, विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को उत्कृष्टता के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में नालंदा विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग के लिए सक्षम हो जाएगा...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था में नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू) शिलांग के योगदान की सराहना की, किंतु कहा कि हमारे उच्च शिक्षा संस्थानों को एक ही ढर्रे पर नहीं चलना चाहिए, बल्कि उनके प्रशासकों और शिक्षाविदों को अपने संस्थानों में निरंतर नवोन्मेषी परिवर्तन करते रहना चाहिए,...

भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को जारी वक्तव्य में कहा है कि दोनों ने रक्षा, ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन में सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है, हमने इस बात पर गौर किया है कि कमजोर वैश्विक आर्थिक वातावरण...