
लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम 2019’ का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्घाटन किया, जिसका आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पेट्रोलियम कंजरवेशन एंड रिसर्च एसोसिएशन तथा तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रमों ने तेल एवं गैस उत्पादों के संरक्षण एवं समुचित उपयोग के लिए...

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि आजादी के बाद पहलीबार भारत से 2,300 से भी अधिक मुस्लिम महिलाएं वर्ष 2019 के दौरान मेहरम यानी पुरुष सहयोगी के बिना ही हज यात्रा पर जाएंगी। मुख्तार अब्बास नक़वी ने आरके पुरम नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के हज प्रभाग के नए कार्यालय परिसर...

रांची। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि वह झारखंड में 1 से 3 फरवरी 2019 तक होनेवाले दूसरे झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन में आर्थिक सहायता देगा। नवभारत निर्माण संघ नाम से एक गैर सरकारी संगठन इसका आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कार्यक्रम स्थल के किराए, प्रोजेक्शन...

सुवा/ नई दिल्ली। भारत सरकार में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से फीजी में गठित नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान राजभाषा विभाग ने विदेशों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूपमें केंद्रीय...

नई दिल्ली। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ मिलकर आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में विज्ञान संचार के क्षेत्र में दो पहलों ‘डीडी साइंस’ और ‘इंडिया साइंस’ की शुरुआत की। डीडी साइंस दरअसल दूरदर्शन न्यूज़ चैनल पर एक घंटे का स्लॉट है, जिसका प्रसारण सोमवार से शनिवार तक सायं...

लद्दाख। भारतीय वायुसेना स्टेशन थोईसे ने 70वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लद्दाख क्षेत्र में दुर्गम यात्रा अभियान चलाया, जिसके तहत वायुसेना स्टेशन थोईसे के योद्धाओं ने बर्फ से जमी जांस्कर नदी के कठिन रास्ते पर चलते हुए पांच दिन में 65 किलोमीटर की दूरी तय की। साहसिक अभियान दल के नेता और समन्वयकर्ता विंग कमांडर विक्रांत...

नई दिल्ली। भारत सरकार में आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप एस पुरी ने दिल्ली में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलोजी चैलेंज-इंडिया का शुभारंभ करते हुए कहा है कि बेहतरीन आवासों के निर्माण के लिए नई उभरती आपदाओं से उबरने में सक्षम पर्यावरण अनुकूल किफायती एवं त्वरित निर्माण प्रौद्योगिकियों की तलाश करने की जरूरत है।...

लखनऊ। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्णचंद्र थापा आज एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ छावनी में सेना के मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे, जहां मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने सेना के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोफेशनल पहलुओं पर उनके साथ व्यापक चर्चा की। जनरल पूर्णचंद्र थापा 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट सेंटर गए, वहां...

नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम से शिक्षा भ्रमण पर निकले स्कूली छात्रों के एक समूह ने दिल्ली में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। शिक्षा भ्रमण कार्यक्रम को सिविक एक्शन प्रोग्राम 2018-19 के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 11वीं बटालियन ने प्रायोजित किया, जिसका उद्देश्य दूरस्थ...

नई दिल्ली। तृतीय सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस देशभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली छावनी में मानेकशॉ सेंटर में हुआ, जिसमें पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे ने किया। रक्षा राज्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी के साथ हुनरहाट का उद्घाटन किया। यह हुनरहाट दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़कसिंह मार्ग पर राज्य एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स में 20 जनवरी तक लगेगा। अरुण जेटली ने इस अवसर पर कहा कि भारत उस्ताद कारीगरों की विरासत से भरा हुआ है और...

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख सांख्यिकीविद् और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय में सचिव रहे डॉ टीसीए अनंत ने संघ लोकसेवा आयोग के सदस्य के रूपमें पद और गोपनीयता की शपथ ली। डॉ टीसीए अनंत को यूपीएससी के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने शपथ दिलाई। डॉ टीसीए अनंत ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पीएचडी और दिल्ली...

पोर्ट ब्लेयर। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचीं, जहां उनकी अगवानी आईएनएस उत्क्रोष पर अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने की। रक्षामंत्री का अंडमान एवं निकोबार कमान का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने...

मुंबई। दहाड़ते शेर के मानिंद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मंच पर आगमन का जोश बने गीत 'आया रे ठाकरे' ने लोगों को काफी प्रभावित किया। एक बार ऐसा लगा कि सुपरमैन और शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे की ऊर्जा सभी के दिलों में प्रवेश कर गई हो। इस गाने का मराठी वर्ज़न भी उतना ही प्रभावशाली है। अगला गाना 'साहेब तू' लोगों को बालासाहेब...

नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध दलित लेखक और चिंतक प्रोफेसर श्योराज सिंह बेचैन ने दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले में राजपाल एंड सन्ज़ से प्रकाशित पुस्तक 'ओमप्रकाश वाल्मीकि का अंतिम संवाद' का लोकार्पण करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जैसे विचारों की विविधता की बात होती है, उसी प्रकार अनुभवों की भी विविधता होती है और इन सबसे मिलकर...

लखनऊ। महिला सशक्तिकरण पर एक विचार संगोष्ठी यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में हुई, जिसे विधायक आराधना मिश्रा एवं मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने आयोजित किया था। आराधना मिश्रा ने संगोष्ठी में कहा कि कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर यह पता नहीं होता कि वह कहां जाएं, किससे मदद मांगे और उनकी मदद के लिए कौन सा...

नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में ‘पेंशन नियमों और भविष्य’ पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसका आयोजन कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय के पेंशन व पेंशनधारी कल्याण विभाग ने किया था। यह कार्यक्रम विभिन्न मंत्रालयों और विभागों...

बैंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ के सिवन ने इसरो मुख्यालय बैंगलुरू में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वर्ष 2018 में भारत के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रमों में इसरो की उपलब्धियों को रेखांकित किया और राष्ट्र निर्माण में लॉन्च व्हीकल, सैटेलाइट और इनके अनुप्रयोगों पर चर्चा की। डॉ के सिवन ने चंद्रयान-2...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम यानी छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा है कि वस्तुओं से जुड़ी कंपोजीशन स्कीम से लाभ उठाने के लिए पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष में...

कुंभ (प्रयागराज)। राज्यपाल राम नाईक ने प्रयागराज कुंभ में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाग्राम परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कलाग्राम परिसर में ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ कार्यक्रम का द्वीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सामूहिक...