
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति और संसद के द्वितीय सदन राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संयुक्त रूपसे बाढ़ प्रभावित केरल राज्य में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए संसद के सदस्यों से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना फंड में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने एमपीलैड निधियों...

नई दिल्ली। भारत सरकार में नीति आयोग के ग्लोबल मोबिलिटी हैकाथन 'मूवहैक 2018' में दुनियाभर के लोगों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। इस हैकाथन के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। हैकाथन में 10 विषयों के लिए अब तक 7,500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। हैकाथन मूवहैक 1 अगस्त 2018 से शुरू था। मूवहैक का उद्देश्य...

नई दिल्ली। जापान के रक्षामंत्री इत्सूनोरी ओनोडेरा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर जापान के रक्षामंत्री के साथ बातचीत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री के रूपमें पद संभालने से पहले जापान के साथ अपने लंबे सहयोग को याद किया। उन्होंने हाल के वर्ष में भारत और जापान...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्ती से कहा है कि ईद-उल-अज़हा पर सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी...

नई दिल्ली। पत्रकार और लेखक अनुराग चतुर्वेदी ने हिंदू कालेज की हिंदी नाट्य संस्था 'अभिरंग' के 'संस्कृति और मीडिया' विषय पर नए सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा है कि संस्कृति में मनुष्य जीवन से जुड़े सभी विषय भोजन, भवन, भाषा, भूषा, धर्म, सभ्यता और कलाएं समाहित हैं, जबकि मीडिया जनसमूह तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने...

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक यानी डीजीएमओ की ओर से 16 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई। भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक ने इस अवसर पर कहा कि आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ की कोशिशें चिंता का प्रमुख कारण हैं। भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को बताया कि पीर...

नई दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सिंचाई विभागों के अधिकारियों के साथ मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल घाट पर निर्बाध जल प्रवाह के संबंध में चर्चा के लिए एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने केलिए...

लखनऊ। भारत का 72वां स्वतंत्रता दिवस लखनऊ जीपीओ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण करके की। कार्यक्रम में राष्ट्रगान की धुनों के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशप्रेम के नारे लगाए। डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने देशवासियों...

नई दिल्ली। भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर कोर ने अपनी प्लैटिनम जुबली के अवसर पर साइकिल अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत स्वतंत्रता दिवस पर एमईसीईएमई सिकंदराबाद से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल 120 दिन में 25000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सभी राज्यों से गुजरेगा। यह अभियान तीन चरणों...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने वाराणसी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा फहराया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण ने राज्यपाल राम नाईक से राजभवन लखनऊ में औपचारिक भेंट की। मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण की एनसीसी के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत राज्यपाल से प्रथम मुलाकात थी। मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण ने इस दौरान राज्यपाल राम नाईक को...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने यह बात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज उनसे मिलने आए जीडी गोयनका प्री-स्कूल के बच्चों और शिक्षकों से बातचीत करते हुए कही। वेंकैया नायडू ने कहा कि बच्चे के लिए माता उसकी पहली गुरू होती है और उन्हें मां, मातृभूमि...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की पहल पर ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए कौशल विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पुलिस व्यवहार एवं छवि में सुधार केलिए कुछ माह से पुलिसकर्मियों...

कानपुर। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कानपुर और बिठूर में गंगा के 20 नए घाटों का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कानपुर में जजमाऊ और सीसामाऊ में औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नए उपायों के तहत जजमाऊ में 554 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत...

नई दिल्ली। भारतीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रशासनों के मुख्य सचिवों, प्रशासकों और भारत सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों के सचिवों को परामर्श जारी करके भारत की ध्वज संहिता 2002 और राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अपमान रोकथाम अधिनियम 1971 में शामिल प्रावधानों का कठोरता से...

नई दिल्ली। भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सहयाद्रि आज से 16 अगस्त 2018 तक फिजी की यात्रा पर निकला और आज सवेरे सुवा बंदरगाह पहुंचा। फिजी के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आईएनएस सहयाद्रि की यह सद्भावना यात्रा है। सहयाद्रि हवाई में आयोजित आरआईएमपीएसी 2018 में भाग लेने के बाद भारत लौटते हुए फिजी गणराज्य की...

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर ने आज भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में विद्युत अपीलीय ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष के रूपमें शपथ ली। इससे पहले न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं। वे कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं। कर्नाटक में 5 दिसंबर 1955 को जन्मीं मंजुला...

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इंवेस्टर्स समिट में रक्षा उत्पादों के लिए लगभग 3700 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। रक्षा उत्पादों एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजनाओं में हिंदुस्तान...

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने मानव-पशु संघर्ष के पीछे के मूल कारणों पर ध्यान देने और वन्यजातियों के लिए जंगलों एवं वनों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानव-पशु संघर्ष से केवल...

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त पर लखनऊ के स्वेच्छिक संगठन अमलतास और उसकी सहयोगी संस्थाओं ने सरकारी स्तर पर युवाओं के विकास के दावे पेश करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में 4.6 करोड़ युवाओं के लिए बनी युवा नीति-2016 निराशाजनक और खस्ताहाल है, इसपर आजतक कोई काम ही नहीं हुआ है। यूपी की युवा नीति के प्रभावी क्रियांवयन...