
डूंगरपुर (राजस्थान)। हिंदी के प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर असग़र वजाहत ने डूंगरपुर के दिवंगत लेखक आनंद कुरेशी के ताजा प्रकाशित कहानी संग्रह 'औरतखोर' के लोकार्पण समारोह में कहा है कि डूंगरपुर आकर उन्हें साहित्य की गोष्ठियों के महत्व का फिर से गहरा एहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुत सा श्रेष्ठ साहित्य विभिन्न कारणों से पाठकों...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन के गांधी सभागार में लखनऊ के महापौर रहे डॉ दाऊजी गुप्ता के पुत्र डॉ पद्मेश गुप्ता के कविता संग्रह ‘प्रवासी पुत्र’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लखनऊ के मेयर रहे और इस समय राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर डॉ दाऊजी गुप्ता, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

नई दिल्ली। नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने उत्तर प्रदेश, बिहार और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मल प्रवाह पद्धति प्रबंधन का बुनियादी ढांचा तैयार करने हेतु 1900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से हरिद्वार, ऋषिकेश, वृंदावन, वाराणसी, इलाहाबाद और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी...

नई दिल्ली। देश में शहर के ठोस कचरे को स्रोत पर अलग करने की व्यवस्था आज से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुरू हो गई है। इस व्यवस्था के अनुसार देशभर में 130 शहरों में कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने के संयंत्र चालू कर दिए गए हैं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली और इंदौर में इन संयंत्रों को चालू किया।...

मुंबई। महाराष्ट्र में सावित्री नदी पर 165 दिन के रिकार्ड समय में नए पुल के निर्माण की घोषणा साकार हो गई है, जिससे पता चलता है कि यदि इच्छाशक्ति प्रबल हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महाड़ के निकट सावित्री और काल नदी पर 1928 में बना यह पुल 2 अगस्त 2016 को भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हो गया था। सड़क परिवहन...

ओस्लो (नार्वे)। केंद्रीय संसदीय मामले और कृषि तथा किसान कल्याण राज्यमंत्री एसएस अहलूवालिया ने नार्वे में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल की तीन दिन की यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संसदीय संबंध बढ़ाने के मकसद से की गई थी। नार्वे यात्रा के दौरान भारतीय शिष्टमंडल ने नार्वे सरकार के विभिन्न विभागों...

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम के हैकिंग चुनौती के आयोजन में मशीन के विभिन्न सुरक्षा मानकों का विस्तृत प्रदर्शन करते हुए ईवीएम की हैकिंग चुनौती को समाप्त कर दिया और साफ कर दिया कि चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से ही कराए जाएंगे। इस चुनौती में सिर्फ राष्ट्रवादी कांग्रेस...

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या अपने ज्ञान और विवेक से गंगा और गायत्री की महत्ता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि गंगा और गायत्री पवित्रता की दो धाराएं हैं, गंगा प्रत्यक्ष है तो गायत्री परोक्ष, गंगा स्नान से बाह्य शुद्धि होती है तो गायत्री की उपासना से साधक के जीवन में आंतरिक शुद्धता आती है।...

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी मुख्य प्राथमिकता है, हालांकि नई चुनौतियां यह मांग करती हैं कि हम नवाचार बनाएं और नए विचारों और नवाचारों को प्रोत्साहित करें तथा उनका फायदा उठाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति हमारी...

नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया है। जॉर्ज कुरियन केरल के एक प्रसिद्ध सामाजिक और शैक्षिक कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद पर इनसे पहले उत्तर प्रदेश के सामाजिक...

रायगढ़ (ओडिशा)। ओडिशा के रायगढ़ शहर में राज्य का पहला मेगा फूड पार्क खुल गया है। एमआईटीएस मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस फूड पार्क का प्रबंधन कर रही है। इन तीन वर्ष में भारत सरकार का यह सातवां मेगा फूड पार्क है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इसका उद्घाटन किया है। पार्क के उद्घाटन पर...

देहरादून। राज्यसभा के पूर्व सांसद तरुण विजय ने पर्वतीय क्षेत्र और मैदानी इलाकों के रोगियों की निःशुल्क सेवा के लिए दस श्रेष्ठ एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण ने इन शुभकामनाओं के साथ एंबुलेंस रवाना कीं कि वे रोगियों को आरोग्य प्रदान करने के लिए...

जयपुर। जयपुर में आदर्श विद्यामंदिर राजापार्क में चल रहे संघ शिक्षावर्ग प्रथम वर्ष के समापन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुख्यवक्ता इंद्रेष कुमार ने कहा है कि सेना पर पथराव करने वाले, गौ हत्यारे, गौ तस्कर और गौ मांस खाने वाले, विश्वविद्यालयों में देशविरोधी नारे लगाने वाले, नारियों...

नई दिल्ली। बिहार में गंगा नदी के प्रवाह में बाधक गाद और खनन के विषय पर विचार करने के लिए जल संसाधन और नदी विकास मंत्रालय में एक समिति गठित की जा रही है। गंगा निरीक्षण अभियान के हिस्से के रूप में बिहार के सुल्तानगंज में एक गंगा चौपाल में जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बताया कि सुल्तानगंज में सीवेज शोधन संयंत्र लगाया...

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के 2016 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर प्रशिक्षुओं को सिविल सेवा को कैरियर के रूप में चुनने के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक राजनयिक प्रतिनिधि के रूप में देश की...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन से अब तक प्रदेश में कुल 10.95 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति दी गई है, जो पिछली सरकार में इस छात्रवृत्ति से लाभांवित छात्रों की संख्या से 3.73 लाख अर्थात 51.66 प्रतिशत अधिक है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति के...

मुंबई। आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस संस्था की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न विधाओं के लोगों को 'गोल्डन अचीवर्स अवार्ड' दिया गया है। द क्लब अंधेरी (वेस्ट) मुंबई में तीस मई को अस्सीवें गोल्डन अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को बेहतरीन आउटडोर...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2015 के लिए हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा ने 1989 में इन पुरस्कारों को स्थापित किया था। हिंदी भाषा और साहित्य के...

नई दिल्ली। नीदरलैंड में हिंदी के प्रचार-प्रसार में अनुकरणीय योगदान के लिए अप्रवासी भारतीय प्रोफेसर पुष्पिता अवस्थी को कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा का पद्मभूषण डॉ मोटूरि सत्यनारायण सम्मान प्रदान करेंगे। इस सम्मान में पांच लाख रुपए की राशि, शॉल, प्रशस्ति पत्र शामिल है। यह सम्मान एक...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कल राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा की ओर से विभिन्न विभूतियों के नाम से स्थापित सम्मान पुरस्कार देश और विदेश की जानी-मानी हस्तियों को प्रदान करेंगे। केंद्रीय हिंदी संस्थान अखिल भारतीय हिंदी सेवी सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2014 तक सात अलग-अलग पुरस्कार श्रेणियों...