
लखनऊ। पीएसी दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा, पुलिस महानिदेशक एस जावीद अहमद, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी प्रशांत कुमार ने मुलाकात कर उन्हें पीएसी सम्मान और स्वाभिमान स्वरूप पीएसी कैप भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पीएसी बल के...

वाराणसी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने वाराणसी में संस्कृति पर पुर्नगठित केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी के बीच भारत की महान संस्कृति को फैलाने में दिग्गज कलाकारों की भूमिका बहुत अहम है।...

नई दिल्ली। भारत सरकार के आयकर विभाग ने कहा है कि कुछ समाचार पत्रों में छपी रिपोर्ट से इस तरह के गलत संकेत जा रहे हैं कि पुराने करेंसी नोटों को जमा करने के परिप्रेक्ष्य में चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दलों के आयकर रिटर्न की कोई जांच नहीं हो सकती। आयकर विभाग का कहना है कि ऐसा लगता है कि इस तरह के निष्कर्ष इस तथ्य...

लखनऊ। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी के यहां बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह की सदस्यता का प्रकरण अभी भी लंबित है और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पुनः पत्र लिखकर उनसे कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत इस प्रकरण पर शीघ्र निर्णय लेकर...

नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कल भारतीय रेल के लिए नव प्रवर्तन चुनौतियां अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने रेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेल के लिए 2016-17 की अपनी बजट घोषणा के अनुरूप देश के सभी नागरिकों और वर्गों से नव प्रवर्तक विचार आमंत्रित किए। सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि बदलाव के लिए विचार...

लखनऊ। गीत एवं नाटक प्रभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ तथा भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ‘हम किसी से कम नहीं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक...

नई दिल्ली। केंद्रीय जलमंत्री उमा भारती ने देश में भू-जल के लगातार गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बेहतर जल प्रबंधन का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के केंद्रीय जल भूमि बोर्ड की जलवृत मानचित्र एवं भू-जल प्रबंधन पर आयोजित दूसरी भू-जल मंथन संगोष्ठी में बोलते...

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा परिवर्तन रैली ने बसपा अध्यक्ष मायावती की पिछले दिनों आगरा रैली में जुटी भीड़ के रिकॉर्ड को तो तोड़ दिया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आगरा और आसपास उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली में ग़ज़ब का उत्साह देखकर सपा और बसपा में निराशा नज़र आ रही है और कांग्रेस का तो यहां कोई...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी और ब्रिटिश काउंसिल ने कौशल विकास के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान की परियोजनाओं को शुरू करने और सहयोग करने के लिए एनएसडीए के कार्यालय में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ब्रिटिश काउंसिल के डायरेक्टर-इंडिया एलन गेम्मेल और एनएसडीए की डीजी डॉ सुनीता छिब्बा ने समझौते पर हस्ताक्षर...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग उच्च शिक्षा अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग उच्च शिक्षा अध्ययन केंद्र का निर्माण समय से पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद और मंत्री के...

नई दिल्ली। भारतीय वस्त्र मंत्रालय ने विशिष्ट परिधान ब्रांड बीबा से हाथ मिलाया है कल इसने दिल्ली के लाजपतनगर में बीबा के प्रमुख स्टोर में भारतीय हथकरघा ब्रांड के वस्त्र लांच किए। लांचिंग समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने कहा है कि वस्त्र मंत्रालय भारतीय हथकरघा और भारतीय बुनाई को बढ़ावा देने...

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने फिक्की के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी सभी चिंताओं और मुद्दों को समयबद्ध तरीके से हल करेगी। अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय एम एंड ई उद्योग के विकास...

नोयडा। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने नैसकॉम के नवीन भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को और अभिनव बनना होगा, ताकि भविष्यगत विकास के लिए आगामी समय में व्यापार परिदृश्य के निर्माण और अभियांत्रिकी डिजिटल वृद्धि में भारत सक्षम बन सके। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर रियो पैरा ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता खिलाड़ी दीपा मलिक से भेंट की और घोषणा की है कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमी की स्थापना में प्रदेश सरकार पूरी मदद देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के 6 जनपदों में दिव्यांगजन के लिए समेकित...

ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड)। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जसपुर के ग्राम जगतपुर पट्टी श्यामनगर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जसपुर में 'प्रोग्रेस पंचायत' का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि साफ-सुथरी, ईमानदार एवं पारदर्शी...

लखनऊ/ मंगलौर (कर्नाटक)। अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयी क्रासक्रंटी चैंपियनशिप में लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मंगलौर शहर में आयोजित हुई थी। लखनऊ की टीम में विजय लक्ष्मी, आस्था ओझा, कविता यादव एवं खुशबू गुप्ता थीं। अंतरविश्वविद्यालयी क्रांसकंट्री प्रतियोगिता...

नई दिल्ली। भारत सरकार के प्रतिष्ठान भारत कंटेनर निगम लिमिटेड के सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2016 के अंतर्गत हुई एक नाट्य प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज की नाट्य संस्था अभिरंग ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में हुई इस प्रतियोगिता में छह कॉलेजों श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स,...

शिलांग। केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री जुएल ओराम ने शिलांग में ‘एशिया की जनजातियों को भलीभांति जानने’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि एशिया की जनजातियों को भलीभांति जानने की जरूरत शुरू से ही महसूस की जाती रही है। उन्होंने जनजातीय मुद्दों पर इतनी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को उनकी सामाजिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। नवनीत सहगल को यह सम्मान गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट बाराबंकी ने सामाजिक सहभागिता सम्मान के तहत दिया है। ट्रस्ट ने नवनीत सहगल को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा...

नई दिल्ली। भारत सरकार से प्राप्त संदर्भ पर जमानत से संबंधित मुद्दों पर विधि आयोग गहन विचार-विमर्श कर रहा है। आयोग पुलिस संगठनों से इस संबंध में और जानकारी चाहता है। विधि आयोग के इच्छानुसार पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने अपने मुख्यालय में गोलमेज बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्रीय जांच एजेंसियों-केंद्रीय अन्वेषण...