मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के दिन सामुद्रिक भारत सम्मेलन का उद्घाटन किया। डॉ अंबेडकर भारत में जल एवं नौपरिवहन नीति के भी निर्माता थे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर वैश्विक सामुद्रिक क्षेत्र में भारत की स्थिति को बहाल करने के सरकार के संकल्प...
चैन्नई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज़ स्टॉफ कॉलेज के 71वें स्टॉफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने स्नातक होने वाले अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि भारतीय सेना शानदार लड़ाकू शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए शांति...
थार रेगिस्तान (राजस्थान)। भारतीय थलसेना राजस्थान के थार रेगिस्तान में स्ट्राईक 1 कोर के स्तर पर एक विशाल युद्धाभ्यास 'शत्रुजीत' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुश्मन के इलाके में दूर तक प्रहार करना तथा एकीकृत हवाई व जमीनी लड़ाई के वातावरण में युद्ध कौशल को परखा जाएगा। इस सामरिक निर्देशित युद्धाभ्यास के मुख्य बिंदु...
नई दिल्ली। भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर को राष्ट्र ने उनकी 125वीं जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के लॉन में उनकी प्रतिमा पर राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, केंद्रीय मंत्री, बड़ी संख्या में राजनीतिक...
वॉशिंगटन। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत माइकल फ्रोमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वित्तमंत्री ने यह बात रेखांकित की कि भारत और अमेरिका के बीच निरंतर सहभागिता और तेजी से बढ़ती व्यापारिक एवं निवेश भागीदारी इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहभागिता के महत्वपूर्ण कारक हैं। उन्होंने...
लखनऊ। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की 150वीं वर्षगांठ के आज लखनऊ में आयोजित समारोह में कहा है कि कानून के नियमों के प्रतिपादन का बोझ न्यायाधीशों पर है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, वकील और गणमान्य...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ्रांस के राष्ट्रपति रहे निकोलस सरकोजी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकोलस सरकोजी को उनकी पुस्तक ला फ्रांस पोर ला वाई के प्रकाशन और सफलता पर बधाई दी। एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री और निकोलस सरकोजी ने हाल ही में पेरिस, पठानकोट, ब्रसेल्स और दुनिया...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में 'बाबासाहेब अंबेडकर के आधुनिक भारत के विकास में योगदान' विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रोफेसर जी हरगोपाल नेशनल लॉ स्कूल बंगलुरू, अंजुबाला सांसद, कुलपति डॉ आरसी सोबती, डॉ देवस्वरूप,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मानव तस्करी को रोकने एवं उसका मुकाबला करने के लिए आपसी सहयोग पर समझौता हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। यह एमओयू दोनों देशों के बीच मित्रता के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाएगा तथा मानव तस्करी,...
नई दिल्ली/ लखनऊ। प्रमुख शिया मुस्लिम धार्मिक नेता मौलाना सैयद कल्बे जवाद और प्रमुख मुस्लिम नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिष्टमंडल के अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा और शाहिद सिद्दीकी शामिल थे। शिष्टमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...
नई दिल्ली। देश के प्रमुख मुस्लिम नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिष्टमंडल के सदस्यों में लखनऊ से आए शिया धार्मिक नेता मौलाना कल्बे जव्वाद, अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा और शाहिद सिद्दीकी शामिल थे। मुस्लिम शिष्टमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री...
लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर उत्तर प्रदेश सिंधी सभा के गोमती तट झूलेलाल पार्क में शानदार उत्सव आयोजित किया, जिसमें दूर-दराज से सिंधी समाज ने शिरकत की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी इस उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सिंधी समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की आजादी में सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने संत गाडगे प्रेक्षागृह में हिंदी-उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी के सम्मान समारोह में साहित्यकार एवं गीतकार कुंवर बेचैन को 'निराला सम्मान' तथा शायर मुन्नवर राना को 'निशान-ए-ग़ालिब सम्मान' से अलंकृत किया। समारोह में 'साहित्य शिरोमणि अवार्ड' आईएएस अधिकारी रहे योगेंद्र नारायण, उत्तर...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने संत गाडगे प्रेक्षागृह में नौशाद संगीत केंद्र तथा हिंदी-उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी के समारोह में ग़ज़ल गायक की जोड़ी अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन को प्रशस्ति पत्र, शाल और एक लाख रूपए की धनराशि देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर मशहूर संगीतकार नौशाद को याद करते हुए...
नई दिल्ली। केंद्रीय चिकित्सा शिक्षक अपनी मांगों और समस्याओं की उपेक्षा से आक्रोशित और आंदोलित हैं। चिकित्सा शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट की और पदोन्नति एवं वेतनमान से जुड़ी अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए...
लखनऊ। बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी से उनके आवास जौहरी मुहल्ला पर मुलाकात की। मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी की ओर से जारी ईमेल में बताया गया है कि बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मौलाना के बीच कई कौमी और मिल्ली मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा...
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 13 मई 2015 के उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सरकारी विज्ञापन संबंधी विषयवस्तु के नियमन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता भारत के निर्वाचन आयुक्त रहे बीबी टंडन करेंगे। समिति के सदस्यों के रूप में इंडिया टीवी के अध्यक्ष एवं मुख्य संपादक तथा समाचार...
नई दिल्ली। रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वायुसेना मुख्यालय में वायुसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रक्षा सचिव जी मोहन कुमार और सचिव (रक्षा उत्पादन) एके गुप्ता की अगवानी की। द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्देश्य...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और देश के बाहर बसे अप्रवासियों को बैसाखी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि बैसाखी अन्न की फसल तैयार होने और इस अवसर पर जश्न मनाने का पर्व है, विशेष रूप से इस पर्व की देश के पंजाब प्रांत में बड़ी धूम रहती है। राष्ट्रपति...
देहरादून। कवि धीरेंद्र सिंह गंगवार के काव्य संकलन 'अनुभूति' का देहरादून में विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद चमोली, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल प्रकाश जोशी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और उमा जोशी की प्रस्तुति सरस्वती वंदना से हुआ। धीरेंद्र...

मध्य प्रदेश
















