सिंगापुर। सिंगापुर ने भारत में एक नए स्मार्ट सेटेलाइट शहर और आंध्रप्रदेश की नई राजधानी को विकसित करने के अलावा शहरी विकास क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी में दिलचस्पी ली है। भारत के शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग और वहां के पूर्व प्रधानमंत्री एवं सेवामुक्त मंत्री चोक तोंग के बीच सिंगापुर में अलग-अलग बैठकें हुईं। दोनों पक्षों ने...
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था-'भारत स्वच्छ हो' इसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया और देशवासियों से अपील की कि जब हम वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएं तो भारत स्वच्छ भारत दिखे। भारतीय नागरिक होने के नाते हमारा भी सामाजिक उत्तरदायित्व है कि हम महात्मा गांधी के इस सपने और प्रधानमंत्री के प्रयासों को सफल बनाएं, इन प्रतिबद्धताओं के...
रांची। भाजपा और आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में भाजपा के उपाध्यक्ष रघुवर दास, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो व चंद्रप्रकाश चौधरी के बीच बातचीत में गठबंधन का स्वरूप तैयार किया गया है। समझौते के तहत 81 सदस्यीय झारखंड...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। विधान परिषद सदस्य नरेश चंद्र उत्तम को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। रघुराज सिंह शाक्य को उपाध्यक्ष, रमेश प्रजापति को महासचिव तथा रामदुलार राजभर को कोषाध्यक्ष नामित...

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेज हवा के बावजूद, झारखंड में चुनावी टक्कर कांटे की रहेगी। नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की वजह से यहां राजनीतिक ध्रुवीकरण पूर्व के चुनावों से इस बार ज्यादा तेज और स्पष्ट दिशा में दिख रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत के कारण यूपीए के घटक दलों के लिए वे चुनौती...

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दो नवंबर को कटक में होगा। इएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले पांच वनडे मैचों की तारीखों की श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा करते हुए बताया कि सीरीज का आखिरी मैच 16 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। अहमदाबाद,...

बालेश्वर (ओडिशा)। भारत के परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का चांदीपुर परीक्षण रेंज से प्रायोगिक परीक्षण सफल रहा। पाकिस्तान और चीन के कई इलाकों को सहज ही कवर करने वाली यह मिसाइल 700 किलोमीटर से अधिक दूरी पर लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। निर्भय मिसाइल में धीमी गति आगे बढ़ने, बेहतरीन नियंत्रण...

नई दिल्ली। बच्चों को श्रम जैसी पीड़ादायक त्रासदियों से बचाने के लिए संघर्षशील भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान में स्वयं पढ़ाई करते हुए दूसरी बालिकाओं की शिक्षा पर काम करते हुए जानलेवा हमले का शिकार बनी मलाला युसुफज़ई दोनों को संयुक्त रूप से नोबल शांति सम्मान दिया गया है। पूरी दुनिया के लिए यह सम्मान बेहद प्रेरणा...

इलाहाबाद। देश दुनिया में भले ही आज इंटरनेट, मोबाइल और सोशल मीडिया का जमाना सर चढ़कर बोल रहा हो, पर 160 साल बाद भी डाक सेवाएं अपनी प्रासंगकिता बनाए हुए हैं। एक अक्टूबर 2014 को भारतीय डाक विभाग ने अपनी सेवाओं के 160 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव भारतीय डाक सेवाओं के इतिहास में...

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर महानगर की ओर से रविवार को विजय दशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, बौद्धिक और पथ संचलन निकाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिलाओं के बीच में काम करने वाली राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना भी विजयी दशमी के दिन हुई थी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत...

नई दिल्ली। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य सोलहवीं सदी के उन राष्ट्रीय महापुरुषों में से एक थे, जिनकी वीरता ने विदेशी आक्रांताओं और मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे, मात्र 29 दिनों के शासनकाल में उन्होंने हिंदवी स्वराज के लिए अनेक कदम उठाए। सम्राट हेमचंद्र ने चौबीस युद्ध लड़े और बाईस युद्धों में सफ़ल रहे। दिल्ली में...

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने पुरानी दिल्ली के व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे पुरानी दिल्ली को नया लुक देने के लिए प्रशासन एवं नागरिक समाज के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत विज़न को पूरा करने के लिए नई सोच अपनाना समय की मांग है। चांदनी चौक...

देहरादून। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने देहरादून में एक समारोह में प्रथम दस पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई पेंशन के प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए भारत सरकार की नई गारंटीकृत न्यूनतम पेंशन योजना का शुभारंभ किया। भारत सरकार ने हाल ही में कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत प्रति माह 1000 रुपये की गारंटीकृत...

देहरादून। एशियन जूनियर फिगर स्केटिंग चैलेंज 2014 के लिए आईस प्रिंसेस आफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली हांगकांग पहुंच गई है। करीब 18380 फिट की ऊॅचाई वाली विश्व की सबसे ऊॅची सड़क खारदुंगला दर्रे को अपने बडे़ भाई श्रेय पैन्यूली के साथ इनलाइन स्कैंटस से पार कर रिकार्ड स्थापित कर एशियन जूनियर फिगर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में...

लखनऊ। लखनऊ के वेब सिनेमा पोंटी चढ्ढा की प्रस्तुति फिल्म जिगरिया के प्रमोशन के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, नायक हर्षवर्धन देव और नायिका चैरी माडिया गोमती नगर स्थित वेब मॅाल पहुंचे और दावा किया कि यह एक अच्छी फिल्म है और दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म इसी दस अक्तूबर को रिलीज हो रही है। जिगरिया फिल्म...

पटना। पटना का गांधी मैदान आज खून से लथपत है। दशहरा में रावण का पुतला फुंक जाने के बाद जब भीड़ गांधी मैदान से अपने घर लौटने की तैयारी में थी, तब भीड़ के कानों से एकाएक कोई अफवाह टकराई, फिर क्या था, लोग महिलाएं बच्चे बदहवासी में गांधी मैदान के गेट से भागने लगे और भगदड़ में लाशें बिछतीं गर्इं। एक मुंह सौ बातें हैं, कहने वाले...

नई दिल्ली। कुछ विद्वान पूरा का पूरा भक्ति काव्य आधुनिकता के सांचे में बदल देना चाहते हैं, जबकि भक्ति काव्य की विशेषता यह है कि उसमे आधुनिक भाव बोध से मेल वाली बहुत सारी बातें हैं पर सारा का सारा भक्ति काल आधुनिक नहीं हो सकता, किसी भी रूप में नहीं। सुपरिचित आलोचक डॉ जीवन सिंह ने हिंदू कालेज में भक्ति कविता की प्रासंगिकता...

कानपुर। यूनियन बैंक एंप्लाइज संघ के सदस्यों ने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्म प्रकाश गुप्त ने कहाकि क्षेत्रीय कार्यालय अपने उच्च कार्यालयों के आदेशों की अवहेलना कर रहा है, उसे बैंक नियमों की भी चिंता नहीं...

लखनऊ। आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरभि रंजन ने कहा है कि अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने हेतु बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें स्वावलंबी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को रोक कर नारी शक्ति का सम्मान करना होगा, तभी अगली पीढ़ी मजबूत होगी, इस भावना के साथ आकांक्षा समिति बालिकाओं...

भोपाल। विज़न एडवायज़री सर्विस ने डीके सुरभी कांपलेक्स गोमती कॉलोनी नेहरू नगर भोपाल में एक और फाइनेंशियलफ्रेंचाइजी आउटलेट शुरू किया है। आउटलेट के कार्यकारी मनीष जैन अब कंपनी की समस्त निवेश संबंधी सुविधाएं, सुझाव एवं इक्वटी मार्केट, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस आदि विषयों पर जानकारियां नेहरू नगर और उसके आसपास के नागरिकों...