लखनऊ। प्रदेश के औद्यानिक फसलों के गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए पौधों को कैटरपिलर सूड़ी, लर्वा से बचाना अति आवश्यक है। पौधों में कीटों व रोगों की रोकथाम के लिए समय से जैव उर्वरक व जैव नियंत्रक का प्रयोग अत्यंत लाभदायक होगा। निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण ओम नारायण सिंह ने बताया कि औद्यानिक फसलों को सम-सामयिक कीटों व रोगों से बचाकर किसान अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।...

लखनऊ। एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने जनपद फतेहपुर में अवैध असलहों और कारतूसों की तस्करी करने वाले गिरोह का अनावरण कर उसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में विभिन्न बोर के कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ये हैं-विनोद कुमार गुप्ता पुत्र किशोरी लाल निवासी लुटहा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर, सईद पुत्र सरदार खान...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को गोंडॉ के पुलिस अधीक्षक नवनीत कुमार राणा का स्थानांतरण कर उन्हें मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय संबंद्ध कर दिया है। पशु तस्करी के मामले में सपा के एक नेता की संलिप्तता का स्टिंग ऑप्रेशन सामने आने पर विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने उन्हें वहां से हटाकर सीबीसीआईडी गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक हरि नारायण सिंह को गोंडॉ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त कर...
कुंभ नगरी, इलाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल का स्पष्ट मत है कि जिस प्रकार त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने वन, गिरि, कंदराओं और ग्राम-ग्राम यात्रा करते हुए प्रबल जन जागरण किया था, उसी प्रकार आज भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए संपूर्ण भारत के ग्राम-ग्राम में तथा नगरों की प्रत्येक गली में एवं वन-पर्वतों में एक महा-जागरण एवं महा-अनुष्ठान...
नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क नेटवर्क के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी विशेष त्वरित सड़क विकास कार्यक्रम (एसएआरडीपी-एनई) की शुरूआत की है। कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों तक राजमार्ग मानक स्तर के न्यूनतम दो मार्ग वाले सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है। इसके अलावा पिछड़े और सुदूर क्षेत्रों और सामरिक...

लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार ने बुधवार को सहारा शहर लखनऊ में अपने वार्षिक ‘सामूहिक विवाह समारोह’ के अंतर्गत समाज की आर्थिक रूप से कमजोर विभिन्न धर्मों की 101 कन्याओं का एक ही स्थान पर धूमधाम से विवाह कराया। इस वर्ष यहां 90 हिंदू, 4 मुस्लिम, 4 सिख और 3 ईसाई जोड़ों का पवित्र दाम्पत्य गठबंधन हुआ। सहारा शहर में सामूहिक विवाह समारोह...

नई दिल्ली। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सीमा एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों से वित्त वर्ष 2012-13 के लिए निर्धारित अप्रत्यक्ष कर संग्रहण के बजटीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा है। चिदंबरम ने विभागीय अधिकारियों से गैर-दखल कर प्रशासन सुनिश्चित करने तथा गैर-प्रतिकूल कर वातावरण सुनिश्चित...
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी ने पर्यटन मंत्रालय की योजना निधि का अपने राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों में पर्यटन ढांचे के विकास में पूर्ण उपयोग करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को बधाई दी है। मध्य प्रदेश इस योजना निधि का पूरा उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश में वर्ष 2013-14 के लिए पर्यटन विकास से संबंधित परियोजनाओं के बारे में आयोजित बैठक के बाद उन्होंने...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ किया और संगठन के शिक्षकों एवं छात्रों को शुभकामनाएं और बधाई दी। केंद्रीय विद्यालय संगठन 1963 में 20 रेजीमेंटल विद्यालयों के साथ शुरू होकर आज लगभग 1100 केंद्रीय विद्यालयों का प्रशासन संभालता है। यह लगभग 11 लाख बच्चों...

नई दिल्ली। ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंड जर्मनी’ पुस्तक की पहली प्रति बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर अनिता बी पाफ की ओर से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेंट की गई। पुस्तक को फेडरेशन ऑफ इंडो-जर्मन सोयाटीज़ इन इंडिया की ओर से तैयार किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि पुस्तक को देखकर वे काफी...

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून बीवीआरसी पुरूषोतम ने बुधवार कोतहसील देहरा के ग्राम जैतंन वाला पुल के पास हरियावाला खुर्द में ग्राम समाज की लगभग 5 हेक्टयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें भू-माफिया अवैध प्लाटिंग की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण में देखा कि नदी के किनारे पर भी प्लाट काटे गए हैं। इस प्रकरण...

देहरादून। मणिपुर की राजधानी इंफाल में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक चली 23वीं राष्ट्रीय कनो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम (उत्तरांचल कयाकिग कनोइंग व राफ्टिंग एसोसिएशन) ने 20 स्वर्ण, 7 रजत पदक व 3 कांस्य पदक जीते। उत्तरांचल की टीम ने जूनियर बालक वर्ग, सब जूनियर बालक वर्ग व संपूर्ण चैपियनशिप ट्राफियों पर भी कब्जा किया है। कनो वर्ग...

काठमांडु। नेपाल में माओवादियों के दीर्घकालीन जनयुद्ध त्याग करने की अपनाने से माओवादी नेता और नेपाल के प्रधानमंत्री रहे पुष्पकमल दाहाल प्रचंड की स्वीकार्यता वहां के सर्व समाज में बढ़ रही है। माओवादी नेता ने नेपाल में सत्ता में बने रहने के लिए जनयुद्ध की नीति पर चलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में काफी नुकसान...

देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने वरिष्ठ पत्रकार राजेन टोडरिया के आवास पर जाकर उनके निधन पर परिजनों से गहरा दुःख व्यक्त किया तथा उनको सांत्वना दी। मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि राजेन टोडरिया राज्य आंदोलनकारी के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार भी थे, उनकी पत्रकारिता जन सरोकारों से जुड़ी रही। उन्होंने उनके परिवार को यथा...

इलाहाबाद। मौनी अमावस्या के महत्वपूर्ण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी एवं आईजी आलोक शर्मा ने सभी विभागों की बैठक ली और राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक बिकते पाए जाने पर एआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। कमिश्नर ने जल-निगम को मेला क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढ़ों को बंद करने...

नई दिल्ली। भारत के वरिष्ठ भगवा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ताज पैलेस होटल में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वॉग्चुग से मिला। भाजपा के प्रवासी एवं विदेश विभाग के संयोजक विजय जौली ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक अशोक सिंघल, भाजपा के अखिल भारतीय महामंत्री विजय गोयल, राष्ट्रीय स्वयं...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का मंगलवार सम्मेलन को हुआ, जिसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि बीते एक दशक में हमारे देश का शैक्षिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। यह बदलाव शिक्षा के सभी क्षेत्रों-प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास में हुआ है, आज हमारे...
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने निजी बंदरगाहों पर रेल टर्मिनलों के बारे में अंतिम प्रारूप नीति तैयार कर ली है। यह प्रारूप रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) की वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। रेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय रेलवे और इच्छुक निवेशकर्ताओं से इस प्रस्तावित नीति पर 10 फरवरी, 2013 तक सुझाव/ विचार मांगे हैं। ये सुझाव/विचार माल ढुलाई सलाहकार, कमरा नंबर-471, रेल मंत्रालय, रेल भवन, नई दिल्ली-110001 को टेलीफैक्स...

नई दिल्ली। केंद्र वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्री आनंद शर्मा से आज यहां स्टारबक्स कॉफी, चीन और एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष जॉन कल्वर और टाटा स्टारबक्स लिमिटेड (टीएसएल) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनि सगलानी से मुलाकात की। कल्वर ने आनंद शर्मा को बताया कि टीएसएल उच्च गुणवत्ता की काफी सोर्सिंग और इसमें भारत...
ठाणे। केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, सभी बच्चों को विस्तृत स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने के लिए बाल स्वास्थ्य जांच और जल्द हस्तक्षेप सेवाओं की नई पहल की शुरुआत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आदिवासी बहुलता वाले खंड पालघर से करेगा। इन सेवाओं का उद्देश्य जन्म दोषों, बीमारियों, कमियों और विकलांगता सहित बच्चों के विकास में देरी का...