ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ अनीस अंसारी ने ख़्वाजा की दुर्लभ पॉडुलिपियों और अन्य ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं को विश्वविद्यालय को दान करने की अपील की है। डॉ अंसारी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बहुत से व्यक्तियों और संस्थाओं...
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा है कि प्रदेश को बैंकिंग में अखिल भारतीय स्तर पर लाने के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2013 के मार्च तक 300, जून तक 450, सितंबर तक 600, दिसंबर तक 750 तथा मार्च, 2014 तक 900 अर्थात कुल 3000 बैंक शाखाएं खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। मुख्य सचिव ने योजना भवन के सभागार में प्रदेश में 3000 नई बैंक शाखाएं खोलने के संबंध में आयोजित कार्ययोजना की बैठक में कहा...
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि खेल, खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की भावना विकसित करते हैं, साथ ही उन्हें एकाग्रता के साथ अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने यह विचार सिटी मॉटेसरी स्कूल में आयोजित द्वितीय इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग (आईएससीपीएल)-2013 टूर्नामेंट के...
उत्तर प्रदेश के राज्यपालबीएल जोशी एवं मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव की उपस्थिति में मंगलवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में परिसमाप्ति समारोह (बीटिंग द रिट्रीट) आयोजित किया गया। ‘परिसमाप्ति समारोह’ की प्रथा उस पुरातन काल से चली आ रही है, जब सूर्यास्त होने के बाद युद्ध बंद कर दिया जाता था। बिगुल पर रिट्रीट की धुन सुनते ही योद्धा...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा की जीत पर बहुत से राष्ट्रीय नेताओं को जलन और आश्चर्य है, लेकिन इससे पार्टी का सम्मान बहुत बढ़ा है, अब केंद्र में हमें अपनी पूरी ताकत से पहुंचना है। उन्होंने कल कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और जन-जन तक समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों...
प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के पुर्नगठन की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। इसके अंतर्गत संयुक्त पुलिस अधीक्षक के नए पद का सृजन किया जाना प्रस्तावित है। पुर्नगठन के फलस्वरुप इस संवर्ग के कुल पदों में लगभग 200 से 250 तक की संख्या बढ़ सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्ष से अभी तक एक बार भी प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के पदों का कैडर रिब्यू नहीं हुआ था। इसके अलावा शहरों के विस्तारीकरण, कार्य की...
भारतीय पुलिस सेवा के 64वें आरआर (वर्ष 2011) बैच के परिवीक्षणाधीन अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) अभिषेक सिंह एएसपी झांसी, अजय कुमार एएसपी फैजाबाद, अजय पाल एएसपी सहारनपुर, देव रंजन वर्मा एएसपी लखनऊ, डीपी कुमार एएसपी अलीगढ़, हेमंत कुटियाल एएसपी बरेली, मनोज सी एएसपी गाजियाबाद, मोहम्मद इमरान एएसपी आजमगढ़, परविंदर सिंह एएसपी वाराणसी...
नेशनल डिफेंस कालेज की नेशनल सिक्यूरिटी एंड स्टेटेजिक स्टडीज की एक टीम ने मेजर जनरल संजय सरन के नेतृत्व में जनपद के मलिहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत पूर्वा का दौरा किया। उन्होंने यहां ग्राम्य विकास पंचायत विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा आदि विभागों की चलाई जा रही योजनाओं का अवलोकन कर उनकी प्रगति को देखा...
मंसूरी समाज की संस्था ऑल इंडिया जमीअतउल मंसूर की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह मंसूरी को चुना गया है, जबकि पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री बनाया गया है। यह निर्णय ऑल इंडिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया...
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने उप्र सेंट्रल में संगठनात्मक चुनाव के सिलसिले में अपने संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आल इंडिया इलेक्शन कमिश्नर एनएसयूआई व उप्र सेंट्रल के प्रभारी, इफ्तिखार अहमद ने बताया कि एनएसयूआई में सदस्यता फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है, जो भी छात्र किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय...
चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय बख्शी का तालाब लखनऊ में आयोजित मौसमी भोज में रविवार को समाजवादी नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ उनके पुत्र प्रतीक यादव और उनके मुख्य सहायक अरविंद यादव भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भगवती सिंह...
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं वैश्य आर्गनाइजेशन कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन बाबूराम गुप्ता ने कहा है कि देश में वैश्य समाज की 28 से 30 हजार संस्थाएं हैं, किंतु उनकी अधिकांशतः ऊर्जा कथा करवाने, मंदिर बनवाने आदि धार्मिक कार्यों में ही खर्च हो रही है, जबकि आज जरूरत है-सामाजिक संगठनों...
विधानसभा चुनाव 2012 में पराजित हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की एक बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री की अध्यक्षता में हुई जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं को दूर करने तथा चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव दिए। कुछ प्रत्याशियों ने जहां घरेलू गैस सिलेंडर और अधिक बढ़ाए जाने की मांग की...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम विधान भवन के सामने हुआ, जहां राज्यपाल बीएल जोशी ने परेड की सलामी ली। इसके पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि फुटबॉल को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है, यह एक ऐसा खेल है, जिसे खेलने के लिए महंगे संसाधनों की जरूरत नहीं होती और कम खर्च में भी इसे खेला जा सकता है, इसलिए इसे गरीबों का खेल भी कहते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुपर स्पोर्ट्स कप फुटबॉल...

मध्य प्रदेश
















