उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी देशवासियों को नई ऊर्जा व उत्साह के साथ राष्ट्र...
सत्रह पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग पर बल देने के लिए 9 फरवरी को समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा। इसके संयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति विधायक हैं और सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव होगें। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र-2012 में 17 पिछड़ी जातियों राजभर, निषाद, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, धीमर, बिंद, प्रजापति, धीवर,...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि विधान सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अकेली बहुमत की सरकार बनना कोई मामूली बात नहीं है। इससे पूरे देश में पार्टी का सम्मान बढ़ा है और सभी लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि लोकसभा में भी ऐसी ही शानदार सफलता समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि धान खरीद में तेजी लाने हेतु धान क्रय एजेंसियों का साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर 15 दिन में पुनः धान खरीद की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीद योजना में अब तक 12.30 लाख टन धान खरीद कर 195935 किसानों को लाभान्वित कराया गया है। किसानों को 1538 करोड़ रुपये का भुगतान भी करा...
एसटीएफ उत्तर प्रदेश को अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर अनुज पांडेय पुत्र सुरेश चंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। वह जनपद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर का निवासी है। उससे 7 पिस्टल .32 बोर, 14 मेगजीन,1 मोबाइल फोन की बरामदगी बताई गई है।...
उत्तर प्रदेश के परिहवन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिये हैं कि महानगरों में यातायात पुलिस के सहयोग से सप्ताह में एक दिन बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन चालकों की विशेष चेकिंग करायी जाए, ताकि मार्ग दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके। परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त को यह भी निर्देश...
उत्तर प्रदेश के 125 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उन्हें उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान करने के लिए चुना गया है। इनमे उत्कृष्ट सेवाओं हेतु ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ 25 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को एवं सराहनीय सेवाओं के लिये ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ 100 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान...
परिवहन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने बिजनौर के एआरटीओ (प्रवर्तन) अरूण कुमार वार्ष्णेय को डग्गामार वाहन चलवाने, बकाये राजस्व की वसूली में शिथिलता बरतने तथा प्रवर्तन कार्य में अरूचि दिखाने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये हैं। परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त से कहा कि वे परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाएं। उन्होंने कहा है कि कोई भी परिवहन अधिकारी...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरूवार को सऊदी अरब के राजदूत डॉ सऊद मोहम्मद अल सती ने उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सऊदी दूतावास के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। दोनो नेताओं के बीच काफी देर तक विचारों का आदान प्रदान हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राकेश गर्ग...
एसटीएफ उत्तर प्रदेश को अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरराज्य तस्कर गुड्डू उर्फ मलखान सिंह को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध असलहे व कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उसके कब्जे से चोरी की एक सफारी कार भी बरामद हुई है। गुड्डू उर्फ मलखान सिंह पुत्र अमरीक सिंह, मुरादाबाद जनपद में थाना बिलारी के हरौरा गांव...
राजभवन के प्रांगण में 23 एवं 24 फरवरी को प्रादेशिक फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा समापन राज्यपाल से कराया जाना प्रस्तावित है। आयोजन में गृह वाटिका एवं शोभाकार उद्यानों की प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि शुल्क, प्रवेश शुल्क तथा शिक्षाप्रद एवं औद्यानिक उत्पादों के स्टॉल लगाये जाने हेतु स्टॉल की शुल्क दरों में कोई बढ़ोत्तरी...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर प्राणि उद्यान में हिरणों की मृत्यु की घटना के संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) रूपक डे से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने प्रमुख सचिव वन वीएन गर्ग को प्रमुख वन संरक्षक जेएस अस्थाना और वाराणसी के वन संरक्षक आर हेमंत कुमार के साथ तुरंत मौके पर जाकर घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा क...
पान के महत्व को देखते हुए प्रदेश में पहली बार गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना 21 जिलों में क्रियांवित की गई है। इस योजना में पान उत्पादक किसानों को कुल लागत की 50 प्रतिशत धनराशि अनुदान के तौर पर मिलेगी तथा यह राशि सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। किसान पान की खेती की ओर आकर्षित हों, इस हेतु योजना को प्रदेश में अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है...
राज्य के खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने राजकीय फल संरक्षण केंद्र, रेलवे बरहा कालोनी, आलमबाग लखनऊ में 23 जनवरी से इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कियाहै। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार सागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए जरूरी है कि इच्छुक अभ्यर्थी हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण हो एवं उसने 18 वर्ष...
राज्य ललित कला अकादमी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यहांके रचनात्मक कला केंद्र के प्रशिक्षार्थियों की पिछले साल 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक की अवधि में सृजित कृतियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी जेबी साहनी ने अकादमी की वीथिकाओं में दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रदर्शनी में चित्रकला एवं मूर्तिकला के विभिन्न माध्यमों से सृजित 149 कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इन प्रशिक्षार्थियों...

मध्य प्रदेश
















