इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के न्यासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने देश-विदेश में भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। आईजीएनसीए ट्रस्ट के अध्यक्ष रामबहादुर राय, सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी एवं ट्रस्ट के...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित करने का अवसर मिलने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहाकि ऐसे अवसर सदन को दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक साझा भावना का संचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहाकि चाहे सदस्य वापस...
भारतीय पर्यटन विकास निगम ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से होटल सम्राट नई दिल्ली में जनजातीय होमस्टे संचालकों केलिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने और देशभर में जनजातीय होमस्टे संचालकों के पेशेवर आतिथ्य कौशल की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जनजातीय...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण लक्ष्य प्राप्त करने पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को भोजन परोसा। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि शैक्षिक उद्देश्यों को बढ़ावा देने केलिए पांच बिलियन भोजन परोसना अक्षय पात्र फाउंडेशन की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। राष्ट्रपति...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि सरकार ने विभिन्न खेल पहलों से देश के भीतर एक ऐसी खेल संस्कृति विकसित की है, जहां एथलीटों एवं युवाओं केपास अवसरों, संसाधनों और सम्मान की कोई कमी नहीं है। रक्षामंत्री ने नई दिल्ली में आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप का फाइनल देखते हुए यह बात कही। रक्षामंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर...
भारत निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों असम, केरलम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव-2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। असम, केरलम, पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में, तमिलनाडू में 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त...
देशभर में वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन व्यापक रूपसे डिजिटल हो गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने वक्फ संस्थानों के प्रबंधन में पारदर्शिता व जवाबदेही को और ज्यादा मजबूत करने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूपमें उम्मीद केंद्रीय पोर्टल (2025) पर लेखा एवं लेखापरीक्षा मॉड्यूल का शुभारंभ किया है। इससे ग़रीब अल्पसंख्यक...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर नई दिल्ली में तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने महिला किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहाकि बुवाई, कटाई, प्रसंस्करण और फसलों को बाजार तक पहुंचाने सहित कृषि संबंधी विभिन्न गतिविधियों में महिलाएं...
प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से अब सभी प्रेस पंजीकरण सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं और अबतक 1.5 लाख से अधिक पत्रिकाओं के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। प्रेस सेवा पोर्टल में 780 जिले शामिल हुए। पांच करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया और 88,315 प्रकाशन रद्द किए गए। गौरतलब हैकि प्रेस एवं पत्रिका पंजीकरण (पीआरपी) अधिनियम-2023...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 79वें बैच के प्रशिक्षुओं ने आज राष्ट्रपति भवन में एक प्रेरक मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित सेवा में चयन होने पर सभीको बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहाकि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता उनके दृढ़ संकल्प, लगन और योग्यता का प्रमाण है, वे अब...
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया की न्यूजीलैंड के खेल प्रतिनिधिमंडल केसाथ नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में खेलों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के खेल पारिस्थितिकी तंत्र केबीच सहयोग को मजबूत करने पर गहन विमर्श हुआ। गौरतलब हैकि भारत और न्यूजीलैंड केबीच वर्ष 2026 में खेल संबंधों...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्र सेविका समिति शरण्या और भारतीय विद्वत परिषद के संयुक्त रूपसे नई दिल्ली में हुए महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का विषय ‘भारती-नारी से नारायणी’ था। राष्ट्रपति ने कहाकि हमारा देश महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के विचार केसाथ...
महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र की समृद्ध हथकरघा विरासत का उत्सव मनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम और वस्त्र मंत्रालय ने संयुक्त रूपसे भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत का जश्न मनाते हुए हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को उजागर करती एक विशेष हथकरघा प्रदर्शनी ‘विरासत शक्ति’ का शुभारंभ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा हैकि देश और दुनियाभर में हर घर और हर फील्ड में महिला सफलताएं हासिल कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सामर्थ्य, दृढ़ संकल्प एवं उनकी अनुकरणीय उपलब्धियों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहाकि महिलाओं की उपलब्धियां देश की प्रगति को आकार दे रही हैं...
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने देश में उद्योग आधारित कौशल विकास को और सुदृढ़ करने एवं सरकार और उद्योग केबीच सहयोग कोभी और मजबूत करने वाली पहल करते हुए भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माण कंपनियों में एक बजाज ऑटो लिमिटेड केसाथ संशोधित फ्लेक्सी एमओयू योजना जून-2024 केतहत फ्लैक्सी एमओयू...

मध्य प्रदेश
















